AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पूर्व मुख्यमंत्री पुत्र हत्याकांड: रोहित की हत्या उसकी पत्नी अपूर्वा ने ही की – पुलिस

अपूर्वा ने कबूल की रोहित शेखर की हत्या

arln-admin by arln-admin
April 24, 2019
Reading Time: 1 min read
पूर्व मुख्यमंत्री पुत्र हत्याकांड: रोहित की हत्या उसकी पत्नी अपूर्वा ने ही की – पुलिस


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(ARLive news)। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने बुधवार को उनकी पत्नी अपूर्वा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में अपूर्वा ने रोहित को मारने की बात कबूल ली। रोहित की मां उज्जवला तिवारी ने कहा था कि प्रेम विवाह के बाद से ही बेटा-बहू के बीच तनाव था। अपूर्वा परिवार की संपत्ति पर कब्जा करना चाहती थी। 16 अप्रैल को रोहित की मौत का पता चला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की बात सामने आई थी।

पुलिस के मुताबिक, रोहित की गर्दन पर रगड़ के निशान पाए गए थे। इसके लिए पुलिस ने मंगलवार को अपूर्वा के नाखूनों और बालों को लेकर उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि रोहित की कॉल डिटेल से पता चला है कि वारदात वाली तड़के करीब 4.10 बजे रोहित के मोबाइल से आखिर बार कुमकुम नाम की महिला को कॉल की गई। कई लैंडलाइन नंबर भी मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रोहित की मौत का वक्त 1.30 बजे से 2.30 बजे के बीच आया है।

दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर राजीव रंजन ने कहा, ‘‘हमने अपूर्वा को वैज्ञानिक सबूतों और फोरेंसिक सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया। उसने पति को मारने की बात स्वीकार कर ली। यह भी बताया कि वह शादी से खुश नहीं थी। अपूर्वा 16 अप्रैल की रात को रोहित के कमरे में गई थी और वारदात को अंजाम दिया। बाद में उसने सबूत मिटा दिए। पूरा घटनाक्रम करीब डेढ़ घंटे चला।’’ पुलिस ने कहा कि जांच अफसर ने यह भी बताया कि अपूर्वा ने शुरुआत में मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच की टीम को भटकाने की भी कोशिश की थी। रोहित-अपूर्वा की शादी पिछले साल मई में हुई थी।

हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए क्राइम ब्रांच की जांच घटना से जुड़े आखिरी 3 घंटों पर फोकस रही। घटना वाली रात 1 बजे से लेकर तड़के 4 बजे तक के बीच की कड़ियों को जोड़ा। दरअसल सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि करीब 11.30 बजे रोहित पहली मंजिल पर स्थित अपने कमरे में जाकर सो गए थे। रात 1.30 बजे अपूर्वा ग्राउंड फ्लोर से पहली मंजिल पर स्थित रोहित के कमरे में जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दी। ठीक एक घंटे बाद रात 2.30 बजे वह पहली मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर आते दिखी। पुलिस का मानना है कि इस दौरान दोनों में हाथापाई हुई होगी।

Tags: #ExCM#NDTiwari#RohitApoorva

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .