AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पीएम मोदी के भाषण पर भड़के सीएम : कहा यह भाषा प्रधानमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ

गहलोत ने कहा कांग्रेस ने 70 सालों में देश के लोकतंत्र को जिंदा और सुरक्षित रखा है,

arln-admin by arln-admin
April 23, 2019
Reading Time: 1 min read
Rajasthan News Live TV


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मोदी जी कृपा करके लोकतंत्र को बना रहने दो और सेना को बख्श दो : गहलोत

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर में सोमवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोनों की जनसभाएं हुईं। प्रधानमंत्री मोदी के भाषण को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जिस तरह की भाषा मोदी बोल रहे हैं, वह प्रधानमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ है।

गहलोत ने कहा प्रधानमंत्री जी धमकी भरे शब्दों में जो बात कह रहे हैं वो उचित नहीं कही जा सकती है, “हम छेड़ते नहीं हैं, जो छेड़ते हैं, उनको छोड़ते नहीं हैं,” हम घर में घुसके मारेंगे, ये बातें मैं प्रधानमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ मानता हूँ। आज़ादी के बाद में ये देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हुए जो इस प्रकार की भाषा काम में ले रहे हैं, धमकी दे रहे हैं ।

अरे दुश्मन को मारो, कौन मना करता है, दुश्मन को तो आप आज तक मार नहीं पाए ,और बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। जो कांग्रेस ने कहा ही नहीं है, वो मनगढंत बात उठा कर, उसके जवाब देते हैं कि कांग्रेस चिल्ला रही थी पाकिस्तान के पास में परमाणु बम है, अरे कमाल है, कब तो चिल्ला रही थी, क्या हो रहा है ये। पहले हिन्दुस्तान ने परीक्षण किया उसके बाद में पाकिस्तान ने किया था, कांग्रेस कब चिल्ला रही थी?

गहलोत ने कहा मोदीजी और मेरी उम्र बराबर है करीब करीब, चार पांच साल के हम लोग थे तब पहली बार परमाणु संस्थान बना नेहरू के समय, भाभा अटॉमिक रिसर्च सेंटर बना, 1974 में पहली बार इंदिरा गांधीजी ने पोकरण में पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया और बाद में वाजपेयी जी के वक्त में दूसरा विस्फोट हुआ, बाद में पाकिस्तान ने कर दिया, कहानी यह है या तो पूरी बात असलियत के साथ बताओ, जनता को एजुकेट करो।

मोदी जी ने गवर्नमेंट का इकबाल खत्म कर दिया 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा आज मोदी जी, अमित शाह जी ने पूरी गवर्नमेंट का इकबाल खत्म कर दिया। 2 लोग देश के अंदर राज कर रहे हैं, दो चेहरे सामने है। लोकतंत्र में आपको आलोचना सहन करनी पड़ेगी। आम आदमी भी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री की आलोचना कर सकता है। आज अगर प्रधानमंत्री कि कोई आलोचना कर दे वह राष्ट्र द्रोही कहलाता है, आलोचना करने वालों पर मुकदमे दायर हो रहे हैं, आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ। प्रधानमंत्री मोदी जी हम लोकतंत्र में जी रहे हैं, कृपा करके इस देश, देशवासियों को लोकतंत्र में ही जीवित रहने दो।

मोदी जी पूछते हैं कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया? के जवाब में गहलोत ने कहा कि हिंदुस्तान-पाकिस्तान साथ-साथ आजाद हुए थे। 70 साल के बाद भी भारत में पर लोकतंत्र कायम है। कांग्रेस की नीतियां, कांग्रेस के कार्यक्रम, कांग्रेस के सिद्धांत जो गांधीजी के वक्त के थे, पंडित नेहरू, सरदार पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद के जमाने के हैं, और साथ में डॉक्टर अंबेडकर साहब ने बनाया संविधान, वह सब कांग्रेस ने 70 साल से कायम और सुरक्षित रखा है। पाकिस्तान के अंदर बार-बार सैनिकों का शासन रहा,  प्रधानमंत्री जेल में जा रहे हैं, जुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी लगा दी, यहां कांग्रेस ने लोकतंत्र कायम रखा, फिर भी मोदी जी कहते हैं कि 70 साल में कांग्रेस ने क्या किया?

सेना पर सबको गर्व है। 62 का युद्ध हुआ, 71 का युद्ध हुआ, कारगिल हुआ पूरे देश को गर्व रहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना ने जैसे पहले मुंह तोड़ जवाब दिया, वैसे ही अब दिया, कोई नई बात नहीं है। आप उसका लाभ राजनीतिक तौर पर उठाना चाहते हो। यूपी के मुख्यमंत्री योगी कहते हैं कि मोदी सेना है, कृपा करके आप बख्शो, सेना देश की रक्षा कर रही है, कभी उन्होंने राजनीति में हस्तक्षेप नहीं किया, सेना को बख्शो मोदी जी।

Tags: #ashokgahlot#CM#AshokGahlot#udaipurCMudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .