AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बेणेश्वर धाम में राहुल की जनसभा : आम बजट के साथ किसानों का स्पेशल बजट पेश होगा

राहुल ने कहा पीएम मोदी सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं, हम गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे

arln-admin by arln-admin
April 23, 2019
Reading Time: 1 min read
rahul gandhi in banswada beneshwardham


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। संभाग के बेणेश्वर धाम में मंगलवार को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जनसभा की। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं, हम न्याय योजना के जरिए गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे।

राहुल ने कहा गरीब, आदिवासी और किसानों को फोकस करते हुए भाषण दिया और कहा कि देश की संसद में हर साल एक आम बजट पेश किया जाता है। लेकिन अब कांग्रेस सरकार बनने के बाद देश में दो बजट पेश किए जाएंगे। एक बजट नेशनल बजट होगा और दूसरा किसानों के महत्व का ध्यान रखने के लिए स्पेशल किसान बजट बनेगा। इस बजट में साल की शुरूआत में ही किसान भाई को पता चल जाएगा कि एमएफपी कितनी बढ़ाई जाएगी, फसल का क्या दाम मिलेगा, कितना मुआवजा मिलेगा, कितना कर्जा माफ होगा, सब कुछ साल की शुरूआत में ही पता चला जाएगा।

राहुल गांधी ने कहा पिछले पांच सालों में नरेन्द्र मोदी ने आपके साथ अन्याय किया है। लेकिन मैं आपको न्याय की गारंटी देता हूं। कांग्रेस सरकार गरीब, आदिवासी, किसान, कमजोर के लिए खड़ी होने वाली पार्टी है। हम आदिवासियों को न्याय देंगे। नरेन्द्र मोदी ने आपका जल, जंगल, जमीन छीनने का काम किया, लेकिन कांग्रेस आपके जल, जंगल, जमीन की रक्षा करेगी। आप याद रखिए जमीन अधिकरण बिल, पेसा कानून, आदिवासी बिल कांग्रेस लायी।

मोदी ने अंबानी के खाते में पैसा डाला, हम आपके खातों में डालेंगे

रफाल डील और देश से करोड़ों का कर्ज लेकर भागे उद्योगपतियों का जिक्र कर राहुल गांधी ने नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि पिछले पांच सालों से प्रधानमंत्री मोदी देश के ही 15-20 सबसे अमीर लोगों के लिए सरकार चला रहे हैं। उन्होंने पांच साल पहले जो वादे किए, एक भी पूरा नहीं किया, बल्कि रोजगार देने वाली मनरेगा को बंद कर रोजगार खत्म कर दिया। कमजोर, आदिवासियों के साथ अन्याय किया। नरेन्द्र मोदी ने आपसे पांच सालों में जो छीना है, मैं उससे ज्यादा आपको वापस करूंगा। मोदी पूछते हैं कैसे ? तो मैं बताता हूं कि जो पैसा मोदी जी ने अनिल अंबानी के खातों में सीधा डाला है, मैं उनके खाते से निकालकर गरीब, आदिवासियों के खाते में डालुंगा।

राहुल ने जनता से कहा पिछले पांच सालों में देश के 15 लोग एक लाख करोड़ रूपए चोरी कर देश से भाग गए। यह पैसा आपका था, अब मैं पांच साल न्याय करने वाला हूं। कांग्रेस न्याय योजना के जरिए देश के पांच करोड़ गरीब परिवारों के खाते में हर महीना 6 हजार, हर साल 72 हजार और पांच सालों में 3 लाख 60 हजार रूपए सीधा डालकर गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक करने जा रही है।

Tags: #beneshwardham#RahulGanghicongress

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .