AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पीएम मोदी की जनसभा : कहा महाराणा प्रताप और भीलूराणा ने भी दुश्मनों पर की थी सर्जिकल स्ट्राइक

arln-admin by arln-admin
April 22, 2019
Reading Time: 1 min read
PM modi in udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर में हुई जनसभा में मोदी ने पूरे हिंदुस्तान को ही चौकीदार बता दिया

उदयपुर,(ARLive news)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोमवार शाम उदयपुर के गांधीग्राउंड में जनसभा हुई। करीब 29 मिनट तक  चले अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और फिर “मैं भी चौकीदार” अभियान के समर्थन में “पूरे हिंदुस्तान को चौकीदार” बता दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने वीर भूमि को म्हारो घणो घणो नमन, खम्मा घणी सबने से संबोधन शुरू किया। मोदी ने कहा कि मोदी आतंकवाद पर प्रहार कर रहा है। देश की रक्षा पर इस चुनाव तो क्या हर चुनाव में बात होनी चाहिए। यह उदयपुर मुनिसिपलिटी या विधानसभा के चुनाव नहीं हैं यह लोकसभा के चुनाव हैं। इस चुनाव में राष्ट्रीय सुरक्षा अहम मुद्दा होता है। लेकिन यह बात सालों साल से राजनीतिक करने वाली कांग्रेस को समझ नहीं आती। उन्हें यह पता ही नहीं है कि लोकसभा चुनाव में मुद्दे क्या होते हैं।

मोदी ने अपने भाषण में उदयपुर में महाराणा प्रताप गौरव केन्द्र का जिक्र करते हुए महाराणा प्रताप और उनके सेनापति भीलूराणा के पराक्रम को सर्जिकल स्ट्राइक से जोड़ दिया। मोदी ने कहा गौरव केन्द्र में बड़े ही विस्तार के साथ बताया हुआ है कि कैसे महाराणा प्रताप और भीलूराणा ने अपने दुश्मनों पर सर्जिकल स्ट्राइक की।

मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर बात करते हुए कांग्रेस पर प्रहार किया और कहा कि ये लोग हमारे सपूतों के पराक्रम का सबूत मांगते हैं। कांग्रेस को चुनौती दी कि मैं जनसभाओं में सेना के पराक्रम का जिक्र करता हूं, तुममे हिम्मत है तो अपनी जनसभाओं में मेरी बात को चुनौती देकर बताओ।

दस दिन पूछते हैं तो वे मुंह छुपा कर भागते हैं

PM modi in udaipurकांग्रेस पर हमला करते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने किसानों का दस दिनों में कर्ज मांफ करने का वादा कर चुनाव जीता। चुनाव जीतने के बाद हम जब उनसे पूछते हैं कि दस दिनों का क्या हुआ तो वे मुंह छुपा कर भागते हैं। ये तो किसानों को पीएम किसान सम्मान योजना का लाभ तक नहीं पहुंचने दे रहे हैं, जब भी सूची मांगों तो बहाने बनाते हैं, लेकिन सूची नहीं देते।

मोदी के भाषण के बीच में ही उठकर चल दी महिलाएं

मोदी का भाषण चल रहा था, तभी सैकड़ों महिलाएं अचानक उठ कर सभा स्थल से जाने लगी। यह देखकर कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोकने का भी प्रयास किया और बैठने को कहा। हुआ यूं कि मोदी अपने तय शिड्यूल से करीब पौन घंटा देरी से सभा स्थल पर पहुंचे थे। इधर पांच बजे ग्रामीण महिलाओं को गांव लौटने के लिए बस पकड़नी होती है। महिलाओं ने कुछ देर तो भाषण सुना, लेकिन जैसे ही साढ़े पांच बजे वे सभा स्थल से उठकर वहां से चल दीं।

PM modi in udaipur PM modi in udaipur

 

Tags: #narendramodi#PM#PM#NarendraModi#udaipur#SurgicalStrickmodiudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .