उदयपुर,(ARLive news)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोमवार को आज शाम चार बजे उदयपुर शहर में स्थिति गांधी ग्राउंड में विशाल जनसभा होनी है। मोदी डबोक एयरपोर्ट से सुखाड़िया सर्किल स्थित रेलवे ट्रेनिंग स्कूल हेलीकॉप्टर से आएंगे और इसके बाद वहां से कारकेड में गांधी ग्राउंड सभा स्थल पर पहुंचे। लेकिन यहां सेना के हेलीकॉप्टर के लिए शहर के बीच स्थिति एक 22 मंजिल की बिल्डिंग परेशानी का सबब बन सकती है।
सेना के जानकारों के अनुसार हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हवा के डायरेक्शन पर निर्भर करती है। लैंडिंग और टेक ऑफ दोनों ही एंटी एयर डायरेक्शन में होते हैं। इस बीच अगर कोई बिल्डिंग आती है तो उस स्थान पर लैंडिंग को अवॉइड किया जाता है। पीएम मोदी को हेलीकॉटर रेलवे ट्रेनिंग स्कूल में लैंड करेगा, लेकिन हवा के डायरेक्शन के अनुसार अगर यह बिल्डिंग हेलीकॉप्टर के रास्ते में आती है, तो हेलीकॉप्टर के लिए लैंडिंग एक चुनौती बन जाएगी।
शहर के बीच स्थित 22 मंजिला बिल्डिंग को ध्यान में रखते हुए ही सेना के हेलीकॉप्टर ने रेलवे ट्रेनिंग स्कूल के हेलीपेड पर लैंड करने के ट्रायल किए हैं। ट्रायल में यह प्रयास रहा है कि 22 मंजिला बिल्डिंग हेलीकॉप्टर के रास्ते में नहीं आए। इस कारण से हेलीकॉप्टर ने अपना लैंडिंग का डायरेक्शन भी चेंज किया, ताकि वह हवा के डायरेक्शन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित लैंडिंग कर सके। यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है कि हवा के डायरेक्शन बदलते रहते हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लैंडिंग के समय पायलट के लिए 22 मंजिला बिल्डिंग चुनौती रहेगी।


