AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बीसीसीआई लोकपाल ने हार्दिक-राहुल पर लगाया 20-20 लाख का जुर्माना

arln-admin by arln-admin
April 20, 2019
Reading Time: 1 min read
bcci hardik rahul 20 lakh fine


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई,(ARLive news)। ‘कॉफी विद करण’ में जाकर विवादों में फंसे टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को लेकर BCCI लोकपाल ने बड़ा फैसला सुनाया है। लोकपाल डीके जैन ने दोनों खिलाड़ियों पर 20-20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। BCCI लोकपाल डीके जैन ने अपने फैसले में कहा है कि केएल राहुल और हार्दिक पांड्या पैरा मिलिट्री फोर्सेस के 10 शहीद कॉन्सटेबलों के परिजनों को 1-1 लाख रुपए की राशि देंगे। इसके अलावा इतना ही राशि दोनों खिलाड़ियों को ब्लाइंड क्रिकेट के प्रोत्साहन के लिए जमा करानी होगी।

लोकपाल ने इस राशि को जमा कराने के लिए दोनों खिलाड़ियों को सिर्फ 4 हफ्ते का वक्त दिया है। अगर 4 हफ्ते के अंदर इस जुर्माने का भुगतान नहीं किया गया तो ये राशि दोनों खिलाड़ियों की मैच फीस से काट ली जाएगी। केएल राहुल और हार्दिक पांड्या करण जौहर के शो में गए थे, जहां उन्होंने महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने बैन भी कर दिया था। पांड्या ने शो के दौरान कई महिलाओं के साथ संबंध होने का दावा किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर पांड्या की आलोचना हुई थी।

दोनों खिलाड़ियों ने माफी मांग ली थी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त लोकपाल जस्टिस डीके जैन ने ‘काफी विद करण’ कार्यक्रम में विवादित बयान देने के मामले में राहुल और पंड्या को पिछले हफ्ते नोटिस जारी किया था। जैन पूर्व सीएजी विनोद राय की अध्यक्षता वाली सीओए को मामले की रिपोर्ट सौंपेंगे। इस विवाद के चलते दोनों खिलाड़ियों को आस्ट्रेलिया दौरे के बीच से दोनों को वापस बुला लिया था और अस्थाई तौर पर निलंबित किया था। दोनों ने इसके बाद बिना शर्त माफी मांगी थी और जांच लंबित रहने तक अस्थाई तौर पर उनका प्रतिबंध हटा दिया गया था।

Tags: #bcci#cricketer#hardik#lokpalrahul

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .