उदयपुर,(ARLive news)। अंबामाता थाना क्षेत्र के मस्तानबाबा दरगाह से चर्च रोड पर एक युवक को दो देशी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी युवक निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ निवासी शाहरूख खान पुत्र मोहम्मद लतीफ ये हथियार लेकर उदयपुर किसी को बेचने की फिराक में आया था।
पुलिस ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर मस्तानबाबा दरगाह से चर्च रोड पर टीम ने दबिश दी। संदिग्ध युवक को पकड़ा, तलाशी में दो अवैध पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस और एक चले कारतूस का खाली केश बरामद हुआ। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि यह कारतूस कहां चला हुआ है और वह यह हथियार किसको सप्लाई करने उदयपुर लाया था।
इसके अलावा राह चलते लोगों के साथ पर्स, मोबाइल, चेन लूटने के आरोपियों को भी पुलिस ने चाकू, तलवार सहित अन्य हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीन आरोपियों ने राहगीरों के साथ लूटपाट की घटनाएं कबूल की है।


