उदयपुर,(ARLive news)। शहर के पर्यटन स्थल और विरासत सहेलियों की बाड़ी के संरक्षण को लेकर गुरूवार को शहर के एक होटल के स्टाफ ने अनूठा तरीका अपनाया। रेडीशन ब्लू होटल के मैनेजर सहित स्टाफ सहेलियों की बाड़ी झाड़ू, वाइपर सहित अन्य सामान के साथ पहुंचे और सफाई करना शुरू कर दिया। दो से तीन घंटे कड़ी मेहनत कर सहेलियों की बाड़ी का कौना-कौना साफ कर दिया
होटल के मैनेजर बिशाल कपूर ने बताया कि आज विश्व विरासत दिवस है। ऐसे में हमने शहर की एक विरासत सहेलियों की बाड़ी को चुना और यहां पूरी टीम और स्टाफ के साथ धुलाई-सफाई की। यह हम सभी के लिए एक अलग अनुभव रहा।
देखें झलकियां








