AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर मतदान रद्द, 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान कल

arln-admin by arln-admin
April 17, 2019
Reading Time: 1 min read
vellore seat voting


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(ARLive news) लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान थम गया है। दूसरे चरण के लिए 18 अप्रैल को 12 राज्यों की 95 सीटों पर गुरुवार को मतदान होंगे। इनमें से तमिलनाडु की वेल्लोर लोकसभा सीट पर मतदान फिलहाल रद्द हो चुका है, इसके पीछे वेल्लोर लोकसभा क्षेत्र से भारी मात्रा में नकदी बरामद होने का कारण होने की आशंका जताई जा रही है। जबकि त्रिपुरा की लोकसभा सीट त्रिपुरा पूर्व पर 18 अप्रैल को होने वाले मतदान की तिथि आगे बढ़ा दी गई है।

लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई तक कुल सात चरणों में पूरा होगा। वोटों की गिनती 23 मई को होगी। चुनाव आयोग के अनुसार दूसरे चरण में करीब 1.40 करोड़ से अधिक मतदाता अपने सांसद को चुनेंगे। इनमें करीब 75.83 लाख पुरुष मतदाता और करीब 64.92 लाख महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

18 अप्रैल को उप्र के नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी में मतदान होगा। प्रचार के आखिरी दिन जहां बसपा प्रमुख मायावती और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव आयोग के प्रतिबंध लगाए जाने के बाद प्रचार से दूर दिखे, वहीं आज मायावती की गैर मौजूदगी में उनके भतीजे आकाश आनंद ने पहली बार आगरा में मंच से भाषण देकर अपने राजनीतिक कैरियर का आगाज किया। चुनाव आयोग ने कल आदित्यनाथ और मायावती को उनकी सांप्रदायिक टिप्पणियों के कारण कुछ समय के लिये किसी भी तरह के चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगा दिया था। योगी पर जहां 72 घंटे का प्रतिबंध है तो वहीं मायावती पर 48 घंटे का प्रतिबंध लगाया गया है। आदित्यनाथ को नगीना और फतेहपुर सीकरी में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करना था वहीं बसपा प्रमुख को आगरा में सपा बसपा और रालोद की संयुक्त रैली को संबोधित करना था।

यूपी में लोकसभा के द्वितीय चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में मथुरा से अभिनेत्री और भाजपा नेता हेमामालिनी, फतेहपुर सीकरी से उप्र कांग्रेस प्रमुख राजबब्बर, आगरा से उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री भाजपा के एसपी बघेल, अमरोहा से बसपा उम्मीदवार दानिश अली प्रमुख हैं।

यूपी में दूसरे चरण के चुनाव में 85 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे है, इसमें नगीना में सात, अमरोहा में 10, बुलंदशहर में नौ, अलीगढ में 14, हाथरस में आठ, मथुरा में 13, आगरा में नौ और फतेहपुर सीकरी में 15 प्रत्याशी शामिल हैं। कर्नाटक की 28 में 14 लोकसभा सीटों पर भी प्रचार अभियान थम गया है। इन सीटों पर 18 अप्रैल को मतदान होगा।

Tags: #UP#vellore#voting

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .