AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

एस कुमार टेलर्स संचालक की युवक ने दुकान में घुसकर चाकू मार की हत्या

शहर के व्यस्ततम सिंधी बाजार की घटना

arln-admin by arln-admin
April 17, 2019
Reading Time: 1 min read
murder in udaipur s.k tailors


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। शहर घंटाघर थाना क्षेत्र के व्यस्ततम सिंधी बाजार स्थित एस कुमार टेलर्स की दुकान में बुधवार रात युवक ने दुकान संचालक देवेन्द्र सिंह उर्फ कान्हा की चाकू मार कर हत्या कर दी। हत्या का आरोपी युवक दुकान मालिक उदय सिंह मेहता का भतीजा राजकुमार उर्फ प्रिंस बताया जा रहा है।

युवक देवेन्द्र सिंह को गंभीर घायल कर मौके से फरार हो गया था। दुकान पर घटना के समय मौजूद पिता ने क्षेत्रवासियों की मदद से देवेन्द्र को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एडिएसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि प्रिंस की तलाश में टीमें दबिशें दे रही हैं। दुकान मालिक उदय सिंह मेहता के साथ संचालक देवेन्द्र सिंह तंवर का इसी दुकान को लेकर विवाद चल रहा था। इनके बीच कोर्ट केस भी चल रहे है। ऐसे में उदय सिंह मेहता से पूछताछ की जा रही है।

पिता के सामने बेटे को चाकुओं से गोदा

देवेन्द्र के पिता सत्यप्रकाश सिंह ने पुलिस को बताया कि प्रिंस दुकान में आया। वह हमसे दुकान विवाद को लेकर झगड़ा करने लगा। मेरे पुत्र देवेन्द्र और प्रिंस के बीच कहासुनी चल ही रही थी कि तभी अचानक प्रिंस ने मेरे पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया और ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार सेक्टर 6 निवासी देवेन्द्र सिंह उर्फ कान्हा तंवर पुत्र सत्यप्रकाश सिंह ने सिंधी बाजार में उदय सिंह मेहता से दुकान किराए पर ली हुई थी। देवेन्द्र सिंह यहां पर एसके टेलर्स नाम से टेलर का काम कर दुकान चलाते थे। दुकान मालिक उदय सिंह इसी दुकान के उपर बने घर में परिवार के साथ रहता है। पिछले दो साल से इस दुकान को लेकर देवेन्द्र सिंह और उदय सिंह में विवाद चल रहा था। बुधवार रात देवेन्द्र सिंह और उसके पिता दुकान पर काम कर कर रहे थे, तभी प्रिंस वहां आया। दुकान को लेकर झगड़ा किया और फिर अचानक देवेन्द्र सिंह पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर वहां से फरार हो गया। गंभीर हालत में देवेन्द्र सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Tags: #sindhiBajar#skTailorsmurderudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .