उदयपुर,(ARLive news)। लोकसभा चुनाव के प्रचार को लेकर 23 अप्रेल को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उदयपुर संभाग के बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। 23 अप्रेल को राहुल गांधी बेणेष्वरधाम पहुंचेंगे, उनकी जनसभा के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है।
राजस्थान में पार्टी प्रभारी महासचिव अविनाष पांडे ने मंगलवार को जयपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि राहुल गांधी की प्रदेश में आठ से नौ सभाएं होंगी। राजस्थान में प्रियंका गांधी की सभाएं अभी निश्चित नहीं हैं, क्यों कि उनका फोकस अभी उत्तर प्रदेश की तरफ है। 23 अप्रेल को वे उदयपुर संभाग के बेणेष्वरधाम में जनसभा संबोधित करेंगे।


