AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पाकिस्तान में आंधी-तूफान के कारण 25 की मौत, कई लोग घायल

arln-admin by arln-admin
April 16, 2019
Reading Time: 1 min read
aandhi PAKISTAN


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस्लामाबाद,(ARLive news)। पाकिस्तान के पंजाब और सिंध प्रांतों में भीषण तूफान और बारिश के कारण कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई। पश्चिमी हवा के कारण आई भारी बारिश एवं तूफान के कारण सोमवार को देश के विभिन्न हिस्सों में पेड़ और बिजली के खंबे उखड़ गए और संपत्ति का भारी नुकसान हुआ।

देश के पश्चिमी, मध्य एवं पूर्वी हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। कुछ इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ के कारण कई सड़कें यात्रा के लिए पहले ही खतरनाक हो गई है।

पंजाब प्रांत में तूफान के कारण कई इमारतें ढह गईं और 2 महिलाओं समेत कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई। खैबर पख्तनूख्वा प्रांत की चित्राल घाटी में एक मकान की छत गिर जाने से एक महिला और 2 पुरूषों की मौत हो गई। बलूचिस्तान में बाढ़ के कारण एक बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो जाने के कारण प्राधिकारियों ने आपातकाल घोषित कर दिया। क्वेटा, ग्वादर, चगई, हरनाई, दुकी, जेवानी, जाफराबाद, कोहलू, सिबी, बरखान, चमन और बलूचिस्तान के अन्य जिलों में बाढ़ आने से प्रांत के विभिन्न हिस्सों में सड़क संपर्क टूट गया है। अधिकारियों एवं बचाव सेवाओं के अनुसार कराची में आंधी के कारण 2 युवतियों समेत 4 लोगों की मौत हो गई, चार मछुआरे लापता हो गए और 12 अन्य लोग घायल हो गए।

Tags: #die#stormpakistan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .