AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

किसानों की उम्मीदों पर गिरे ओले: खेतों और सड़कों पर बिछी ओलों की चादर

arln-admin by arln-admin
April 16, 2019
Reading Time: 1 min read
udaipur ole gire


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। जिले में मंगलवार सुबह से ही बदले मौसम और बादलों ने जहां शहरवासियों को गर्मी में राहत का एहसास करवाया था, वहीं गेहूं की खड़ी फसल को देखकर किसानों की चिंता बढ़ रही थी। इस दौरान शहर से नजदीक लकड़वास गांव में दोपहर में हुई तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। मानो ओले खेतों में नहीं बल्कि किसानों की उम्मीदों पर गिरे हों। अचानक गिरे ओलों से खेतों में पकी फसल को काफी नुकसान हुआ है।

क्षेत्रवासी दिनेश मेघवाल ने बताया कि गांव में आधा घंटे तक तेज बारिश हुई और ओले गिरे हैं। सड़क पर ओलों की चादर ऐसे बिछ गई, जैसे कश्मीर में बर्फ गिरी हो। ओलों की चादर के नीचे सड़क दिख तक नहीं रही थी। किसी को उम्मीद नहीं थी कि ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम सुबह से ही खराब था, सबको अंधड़ बूंदा-बांदी की संभावना लग रही थी, लेकिन तभी अचानक गांव में एकदम अंधेरा सा हुआ और बहुत तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। गांव में करीब आधा घंटे तक ओले गिरे और खेतों, सड़कों, आंगन में ओलों की चादर बिछ गई।

किसानों ने बताया कि गेहूं की पकी फसल खेतों में खड़ी हुई थी। ओले गिरने से पूरी फसल खराब हो गयी। सोने रूपी फसल कोयला हो गयी, आगे इस साल क्या करेंगे अब कुछ समझ नहीं आ रहा है। वहीं क्षेत्र में ईंट भट्टा मालिकों ने बताया कि अचानक मौसम खराब होने और बारिश-ओले गिरे से कच्ची ईंटे सब खत्म हो गईं। काफी नुकसान हुआ है।

देखें किस तरह सड़क ओलों से ढक गई

 

Tags: #farmers#gire#oleudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .