AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले बड़ी संख्या में हथियारों का जखीरा बरामद

arln-admin by arln-admin
April 16, 2019
Reading Time: 1 min read
दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले बड़ी संख्या में हथियारों का जखीरा बरामद


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ,(ARLive news)। दूसरे चरण के चुनाव से ठीक दो दिन पहले उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बुलंदशहर में चेकिंग के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और शराब जब्त की है। माना जा रहा है कि दूसरे चरण के चुनाव को प्रभावित करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाना था। एसएसपी एन कोलांचि के मुताबिक 405 अवैध हथियार, 739 कारतूस, 2 करोड़ रुपये की शराब समेत 1.5 करोड़ रुपये नकद भी जब्त किया गया हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इससे पहले रविवार को भी बुलंदशहर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मतदाताओं को परोसने के लिए लाई जा रही 52 लाख रुपये की शराब बरामद कर 2 माफियाओं को गिरफ्तार किया। शराब डंपर में लकड़ियों के नीचे छुपा कर लाई जा रही थी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इन दिनों पुलिस वांछित और वाहनों की तलाशी के लिए चेकिंग अभियान चला रही है।

दूसरे चरण के मतदान के लिए आज शाम चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। 18 अप्रैल को 13 राज्यों की 97 सीटों के लिए वोटिंग होगी। इनमें उत्तर प्रदेश की आठ, छत्तीसगढ़ एवं पश्चिम बंगाल की तीन-तीन और ओडिशा, असम एवं बिहार की पांच-पांच सीटें शामिल हैं। कर्नाटक की 14 और महाराष्ट्र की 10 सीटों पर भी वोट डाले जाएंगे।

ज्ञात हो कि दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों के लिए मतदान होना है। दूसरे चरण में आठ सीटों पर हेमा मालिनी, राज बब्बर व एसपी सिंह बघेल समेत कई दिग्गज मैदान में हैं। हालांकि दूसरे चरण के अंतिम दिन चुनाव आयोग के प्रतिबंध के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व बसपा सुप्रीमो मायावती चुनावी सभाएं नहीं कर सकेंगे।दूसरे चरण की लोकसभा सीटों में नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस , मथुरा, फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किसमत आजमा रहे हैं।

Tags: #bulandshahar#illegalarms#jakhira#loksabhaelectionarms

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .