AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सरपंच का भाई वांछित ईनामी तस्कर गिरफ्तार : उम्र से बड़े कारनामे

कोटड़ा सरपंच का भाई शराब तस्करों सहित अपराधिक गतिविधियों में लिप्त बदमाशों को देता है संरक्षण

arln-admin by arln-admin
April 12, 2019
Reading Time: 1 min read
sarpanch brother wanted taskar asrrest


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खौफ इतना कि हर सरकारी निर्माण कार्य की बंधी ठेकेदार इस तक पहुंचाता है।

उदयपुर,(ARLive news)। कोटड़ा सरपंच शारदा का भाई ईनामी तस्कर चेतन बुंबड़िया हथियारों सहित पकड़ा गया है। चेतन कुख्यात शराब तस्कर है और इसके गुर्गे शराब तस्करी के ट्रकों को एस्कोर्ट कर गंतव्य स्थान तक पहुंचाते हैं। खासबात है कि चेतन बुंबड़िया के साथ मांडवा में पुलिस मुठभेड़ तक हो चुकी है और वह जुलाई 2017 में पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुआ था।

सूत्र बताते हैं कि चेतन का कोटड़ा क्षेत्र में इतना खौफ है कि वहां कोई सड़क या अन्य सरकारी निर्माण कार्य होता है, तो ठेकेदार चेतन तक बंधी पहुंचाता है, नही तो ठेकेदार का क्षेत्र में काम करना आसान नहीं होता। इसके अलावा अपराधी संगीन वारदातें करने के बाद इस ईनामी अपराधी चेतन के यहां संरक्षण लेते हैं।

अंबामाता एसएचओ आईपीएस प्रशिक्षु शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि कूकावास मांडवा हाल कोटड़ा थाने के पीछे निवासी चेतन बुम्बड़िया पुत्र वखतराम, उसके साथी कोटड़ा कंडी निवासी जसवंत सिंह पुत्र हडवंत सिंह  को एक अवैध पिस्टल, देशी कट्टा और सात जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। चेतन उसकी बहन कोटड़ा सरपंच शारदा पत्नी जय सिंह उर्फ जिम्मी के अंबामाता थाना क्षेत्र के थूर स्थित घर की तरफ आया हुआ था। कांस्टेबल सलीम, तपेन्द्र को मुखबीर से चेतन के थूर में आने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने क्षेत्र में थूर से मदार जाने वाली रोड पर दबिश दी और चेतन व जसवंत को पकड़ा।

चेतन पर 2 हजार रूपए का ईनाम घोषित है। उसके खिलाफ मारपीट, हत्या का प्रयास, अपहरण, लूट, अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और शराब तस्करी सहित अन्य संगीन मामलों में 14 से अधिक मामले दर्ज हैं और कई मामले तो पुलिस रिकॉर्ड में ही नहीं हैं।चेतन की उम्र 25 साल है, लेकिन उसके कारनामों की सूची उम्र से कहीं ज्यादा है।

पुलिस ने बताया कि चेतन का संबंध कुख्यात इमरान कुंजड़ा गैंग से भी है। जेल में चेतन और कुंजड़ा गैंग के कुख्यात बदमाश मुजफ्फर उर्फ गोगा की मुलाकात हुई थी। चेतन को उसके शराब तस्करी के एस्कोर्ट के लिए आए दिन हथियारों की जरूरत रहती है। ऐसे में उस तक हथियारों की सप्लाई कुंजड़ा गैंग का गोगा करता है और जब गोगा संगीन वारदातें कर फरार होता है तो उसे संरक्षण चेतन देता है।

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .