AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

क्या आपको पता है…राजसमंद सांसद को नागौर के मेड़ता का मतदाता भी चुनता है

राज्य में एकमात्र राजसमंद सांसद जिसे चुनते हैं चार जिलों के मतदाता : जानिए परिसीमा गणित

arln-admin by arln-admin
April 10, 2019
Reading Time: 1 min read
loksabha election


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राज्य में इसलिए  महत्वपूर्ण है यह लोकसभा क्षेत्र

राजस्थान,(ARLive news)। राजस्थान में 33 जिले, 200 विधानसभा क्षेत्र और 25 लोकसभा सीट हैं। हर लोकसभा सीट में 8 विधानसभा क्षेत्र हैं। 24 लोकसभा क्षेत्र ऐसे हैं जिसमें 2 से 3 जिलों की आठ-आठ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। लेकिन जानकार हैरानी होगी कि मेवाड़ की राजसमंद एकमात्र ऐसी लोकसभा सीट हैं, जिसके सांसद को चार जिलों के तहत आने वाली आठ विधानसभा क्षेत्र के मतदाता चुनते हैं।

जानकारी के अनुसार राजसमंद लोकसभा सीट में राजसमंद जिले के 4, नागौर के 2, अजमेर व पाली जिले के 1-1  विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। राजसमंद एक मात्र ऐसा जिला है जिसमें राजसमंद जिले की नाथद्वारा, भीम, राजसमंद और कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र, नगौर के मेड़ता और डेगाणा, पाली के जैतारण और अजमेर के ब्यावर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। ऐसे में राजसमंद के सांसद को इन सभी आठ विधानसभा क्षेत्र के मतदाता चुनते हैं। मेवाड़ की उदयपुर और चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीटें ऐसी है, जिनमें तीन-तीन जिलों की विधानसभा क्षेत्र आते हैं।

उदयपुर लोकसभा सीट में उदयपुर जिले 6 विधानसभा सीट उदयपुर शहर, ग्रामीण, खेरवाड़ा, गोगुंदा, झाड़ोल, सलूंबर, प्रतापगढ़ जिले की धरियावाद और डूंगरपुर जिले की आसपुर विधानसभा सीट शामिल है।

चित्तौडगढ़ लोकसभा सीट में उदयपुर जिले की मावली, वल्लभनगर, प्रतापगढ़ जिले की प्रतापगढ़ और चित्तौडगढ़ जिले की निम्बाहेड़ा, बेंगूं, चित्तौड़गढ़, बड़ी सादड़ी और कपासन विधानसभा क्षेत्र शामिल है।

बांसवाड़ा लोकसभा सीट में बासवाड़ा जिले के बांसवाड़ा, घाटोल, गढ़ी, बागीदौरा और डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा, चौरासी, डूंगरपुर और कुषलगढ़ विधानसभा क्षेत्र शामिल है।

एक नजर राजस्थान की अन्यच लोकसभा सीटों पर

भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में जिले के 7 एवं बूंदी का 1 विधानसभा क्षेत्र, कोटा लोकसभा क्षेत्र में जिले के 6 एवं बूंदी के 2 विधानसभा क्षेत्र एवं झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्र की परिसीमा में झालावाड़ एवं बारां जिले के 4-4 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र में श्रीगंगानगर जिले के 5 और हनुमानगढ़ के 3 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इसी प्रकार बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में जिले के 7 और  श्रीगंगानगर जिले का 1 विधानसभा क्षेत्र, चूरू लोकसभा क्षेत्र में जिले के 6 एवं हनुमानगढ़ के 2 विधानसभा क्षेत्र, झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में जिले के 7 एवं सीकर का 1 विधानसभा क्षेत्र शामिल है। सीकर लोकसभा क्षेत्र में जिले के 7 एवं जयपुर का 1 विधानसभा क्षेत्र आता है। जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में जयपुर जिले के 7 एवं 1 विधानसभा क्षेत्र अलवर जिले का शामिल हैं। जयपुर लोकसभा क्षेत्र में जयपुर के 8 एवं अलवर लोकसभा क्षेत्र में अलवर के 8 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। भरतपुर लोकसभा क्षेत्र में जिले के 7 एवं अलवर का 1 विधानसभा क्षेत्र, करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र में करौली एवं धौलपुर जिले के 4-4 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

दौसा संसदीय क्षेत्र की परिसीमा में जिले के 5, जयपुर के 2 एवं अलवर का 1 विधानसभा क्षेत्र शामिल है। टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा क्षेत्र में टोंक एवं सवाईमाधोपुर जिले के 4-4 विधानसभा क्षेत्र, अजमेर लोकसभा क्षेत्र में जिले के 7 एवं जयपुर का 1 विधानसभा क्षेत्र, नागौर लोकसभा क्षेत्र में जिले के 8, पाली लोकसभा क्षेत्र में जिले के 5 एवं जोधपुर के 3 विधानसभा क्षेत्र, जोधपुर लोकसभा क्षेत्र में जिले के 7 एवं जैसलमेर का 1 विधानसभा क्षेत्र शामिल है। बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र में जिले के 7 एवं जैसलमेर का 1 विधानसभा क्षेत्र, जालोर लोकसभा क्षेत्र में जिले के 5 एवं सिरोही के 3 विधानसभा क्षेत्र शामिल है।

Tags: #loksabhaelectionrajsamandudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .