उदयपुर,(ARLive news)। एंटी टेरेरिज्म स्क्वॉयड (एटीएस) और राजसमंद के नाथद्वारा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 600 किलो चांदी पकड़ी है। इतनी बड़ी मात्रा में चांदी के ऑर्नामेंट्स कार के अंदर बने बॉक्स में में रखकर ले जा रहे थे। ।
यह कार्यवाही एटीएस निरीक्षक श्याम सिंह रत्नू और नाथद्वारा थानाधिकारी जितेन्द्र आंचलिया के नेतृत्व में की है।
थानाधिकारी जितेन्द्र आंचलिया ने बताया कि एटीएस को इस संबंध में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी। इस पर राजनगर और नाथद्वारा बॉर्डर पर नाकाबंदी की गई। संदिग्ध कार जैसे ही आती दिखी तो उसे रोका गया। तलाशी में अंदर चांदी रखी हुई थी। पूछताछ में वाहन चालक ने बताया कि गाड़ी में भरी चांदी आगरा से लेकर आ रहे हैं और राजकोट सप्लाई करनी है। अधिक पूछताछ में इन्होंने राजकोट से आगरा आ रही कार के बारे में भी जानकारी दी, तो पुलिस ने इस कार को भी पकड़ लिया। दोनों कार में करीब 600 किलो चांदी के ऑर्नामेंट्स रखे हुए थे। वाहन में मौजूद व्यक्तियों से पूछा गया तो उनके पास इससे संबंधित दस्तावेज नहीं मिले और न ही वे इनका संतोषप्रद जवाब दे सके। इस पर पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 102 में जब्त कर आयकर विभाग और सेल टैक्स विभाग को इसकी जानकारी दी है।
कार में मौजूद इन लोगों से की पूछताछ पुलिस ने बताया कि कार में राजकोट के शक्ति कॉलोनी निवासी धीरू भाई, रिंगरोड निवासी सचिन बाडोलिया, रसिक भाई पुत्र हेमंत भाई, अक्षय गिरी पुत्र विपुल गिरी और जूनागढ़ निवासी मुन्नाभाई पुत्र रतीलाल थे। इन लोगों को थाने लाकर संबंधित चांदी के बारे में पूछताछ की गई। अब आयकर और सेल टैक्स अधिकारी चांदी के बारे में इनसे पूछताछ कर आगे की कार्यवाही कर रहे हैं।


