
थानाधिकारी वीरेन्द्र सिंह आढ़ा ने बताया कि मध्यप्रदेष के राजगढ़ निवासी हरिओम पुत्र दिनेश सांसी और रामबाई पत्नी हरगोविंद सांसी का गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए 80 हजार रूपए भी बरामद कर लिए गए हैं। वारदात में शामिल अपचारी बालक की तलाश की जा रही है। आरोपियों ने चित्तौड़गढ़, निम्बाहेड़ा, कपासन, भीलवाड़ा, शाहपुरा, नसीराबाद, पुष्कर, रेवाड़ी और मंदसोर में भी इस प्रकार की वारदातें करना कबूल किया है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे से प्राप्त फुटेज से आरोपी को चिह्नित करने में मदद मिली और आरोपी को पकड़ने में चंदेरिया एसएचओ अनिल जोशी का काम सराहनीय रहा।

