
ईरान के रेड क्रीसेंट के प्रमुख अली असगर पयवंडी ने कहा कि डर था कि ख़ुजस्तान के कई गाँव जलमग्न हो जाएंगे। बांधों के बहने की संभावना के साथ हमने एक लाख लोगों को समायोजित करने की तैयारी की है। ख़ुजस्तान में बांधों की एक विस्तृत श्रृंखला है, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि पानी तेज दर से बह रहा था।
प्रांत के गवर्नर घोलमरेजा शर्याति ने कहा कि हमारे बांध 95 प्रतिशत से अधिक भरे हुए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में बिजली और दूरसंचार ठप पड़ाहै। सड़के पानी में जलमग्न हैं। लोग कुछ गांवों में छतों पर बचाव के लिए इंतजार कर रहे थे। राष्ट्रपति हसन रूहानी ने बाढ़ से जूझ रहे लोगों को मुआवजे का वादा किया है।


