सरकार लाभार्थियों की सूची जारी करे, तो सच्चाई सामने आएगी

कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अषोक गहलोत किसानों का कर्जा माफ करने देने और बेरोजगारों को भत्ता देने की बात कर रहे हैं, तो वे सूची जारी करें। वे सूची में बताएं कि किस-किस किसान का कितना-कितना कर्जा माफ किया गया। वे जिलेवार लाभार्थियों की सूची जारी कर दें, तो सच्चाई सामने आ जाएगी। मुख्यमंत्री ने रोजगारों को भत्ता देने की बात की है, तो वे सूची जारी करें कि किस-किस युवा के खाते में कितनी-कितनी राशि डाली गई है। सरकार ने ये सूचियां जारी की तो सच्चाई सामने आ जाएगी कि सरकार क्या बता रही है और हम क्या बोल रहे हैं।
कटारिया ने कहा किसानों को पांच घंटे से ज्यादा बिजली नहीं मिल रही है। राज्य में पर्याप्त विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
गोगुंदा फायरिंग मामले में डीजीपी हस्तक्षेप करें
रतलाम के एसआई वीरेन्द्र के गोगुंदा पुलिस की नाकाबंदी देखकर भागने और पुलिस के पीछा करने पर फायरिंग करने, जिसमें गोगुंदा कांस्टेबल के घायल होने के मामले में कटारिया ने कहा कि इसमें डीजीपी कपिल गर्ग को हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्हें अपने स्तर पर जांच करवानी चाहिए, कि मामला क्या हुआ था।
कटारिया ने क्या कहा सुनिए :


