AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

परिचित और भाई ही बने हत्यारे : मामूली कहासुनी पर हुई हत्याओ के आरोपी गिरफ्तार

arln-admin by arln-admin
March 28, 2019
Reading Time: 1 min read
udaipur murder case


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
पुलिस ने जिले में हत्या के तीन अलग-अलग मामलों के आरोपी पकड़े।

udaipur murder caseउदयपुर,(ARLive news)। पानरवा पुलिस ने होली के दिन मामूली कहासुनी के बाद वृद्ध की हत्या कर फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। माण्डवा पुलिस ने भी पारिवारिक रंजिश में बुधवार को हुई हत्या मामले में मुख्य आरोपी बड़े भाई को पकड़ लिया है, वहीं बेकरिया पुलिस ने सात साल से हत्या प्रकरण में वांछित अपराधी को धरदबोचा है।

चश्मे को लेकर कहासुनी में की हत्या : पानरवा पुलिस ने बताया कि खेराड़ निवासी सोहन लाल सरपोटा ने रिपोर्ट दी थी कि होली के दिन मेरे पिता खातुजी सरपोटा पडोसी भॅवर लाल के घर हुए शोक में बैठने गए थे। उसी समय परिचित वाला पुत्र फता सरपोटा ने पिता के साथ मारपीट की, इससे उनकी मौत हो गई। आरोपी गुजरात फरार होने की फिराक में था। मुखबीर से प्राप्त सूचना पर पुलिस ने उसे नालवा तिराहे से धरदबोचा। आरोपी ने बताया कि भंवरलाल की बच्ची की मौत के सामाजिक क्रियाकर्म के दौरान चश्मे की बात पर खातुजी से कहासुनी और मारपीट हुई थी।

बड़े भाई ने कर दी हत्या : माण्डवा पुलिस ने बताया कि बुधवार 27 मार्च को तोरणा निवासी हंसा पत्नि गुलाब बुम्बडीया ने रिपोर्ट दी थी कि मैं, मेरे पति गुलाब पुत्र फौजा बुम्बडीया शीतला सप्तमी त्योहार के कारण भियाटा आये थे। शाम को करीब 6 बजे मेरे जेठ वाजीरा बुम्बडीया ने किसी विवाद के कारण मेरे पति की चाकू मारकर हत्या कर दी हैं और मौके से फरार हो गया है। इस पर पुलिस ने क्षेत्र में दबिष दी और वाजीरा उर्फ वालजीरा को गिरफ्तार कर लिया।

38 बकरों की लूट के लिए कर दी थी हत्या: बेकरिया पुलिस ने बताया कि वर्ष 2012 में 10-12 आरोपियों ने टेपुर निवासी लुम्बा पुत्र माना पर हमला कर उसकी हत्या कर दी थी और उसके 38 बकरे लेकर फरार हो गए थे। इसमें 10 आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे, लेकिन सवीय व नाणिया सात वर्ष से फरार थे। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी तो सविया तो फरार होने में सफल हो गया, लेकिन पुलिस ने नणिया पुत्र बाबू गमेती टिंसारा को पहाड़ियों पर चारों तरफ से घेर कर पकड़ लिया।

Tags: #accuse#murderCaseudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .