AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home National

नॉर्वे : समुद्र में फंसा 1300 यात्रियों से भरा जहाज

arln-admin by arln-admin
March 24, 2019
Reading Time: 1 min read
norway sea ship


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

norway sea shipओस्लो,(ARLive news)। नॉर्वे के समुद्र तट के पास 1300 यात्रियों से भरा एक क्रूज खतरे में फंस गया। क्रूज से मिले आपात संकेतों के बाद सक्रिय हुए नॉर्वे के बचाव दल ने यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए हेलीकॉप्टर लगाए हैं। खराब मौसम के चलते ये जहाज समुद्र में फंस गया है। जानकारी के अनुसार, खराब मौसम के चलते वाइकिंग स्काई नाम के क्रूज शिप के इंजन में शुक्रवार से मुश्किल आ रही थी।

जब स्थिति में और गिरावट आई तो क्रूज चालक दल ने नजदीकी कंट्रोल रूम के लिए सहायता संदेश भेजा। इसके बाद सक्रिय हुए नॉर्वे के सरकारी तंत्र ने चार हेलीकॉप्टर लगाकर बचाव अभियान शुरू किया। देश के पुलिस प्रमुख टोर आंद्रे ने भरोसा दिया है कि समय रहते जहाज में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। खराब मौसम और तेज हवा के चलते समुद्र में तेज लहरें उठ रही हैं, इसलिए बचाव कार्य में मुश्किल आ रही है।

जहाज जिस जगह फंसा है वहां पर जल सतह के नीचे ऊंची चट्टानें हैं, इसलिए वहां पर बचाव कार्य के लिए किसी दूसरे जहाज को भेजना भी खतरनाक है। बचाव दल के प्रवक्ता के अनुसार क्रूज का एक इंजन ही काम कर रहा है। तट से दो किलोमीटर की दूरी पर जहाज ने लंगर डाल दिया है। जहाज वहां से वह आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

सोर्स: जीएनएस न्यूज एजेंसी

Tags: #breakdown#engine#journey#norway#passengers#shipsea

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .