AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

खूनी होली : नाबालिग भतीजी का अपहरण किया फिर जमानत पर आते ही ताउ की हत्या

arln-admin by arln-admin
March 21, 2019
Reading Time: 1 min read
udaipur murder on holi


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

udaipur murder on holiउदयपुर,(ARLive news)। सूरजपोल थाना क्षेत्र के खांजीपीर में रंगों की होली खून की होली में तब तब्दील हो गई, जब क्षेत्र के ही एक युवक ने उस किशोरी के घर में घुसकर माता-पिता और ताउ, तायी पर चाकू से हमला कर दिया, जिसका तीन-चार महीने पहले उसने अपहरण किया था। युवक के हमले में दक्षिणी खांजीपीर निवासी पवन परदेशी की मौत हो गई, वहीं पवन की पत्नी, छोटा भाई कमल, कमल की पत्नी गंभीर घायल हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी खांजीपीर बीड़ा निवासी शेखर आदिवाल की तलाश की जा रही है। कमल की नाबालिग बेटी को शेखर कुछ महीनों पर अपहरण कर ले गया था। परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस ने कमल की नाबालिग बेटी की तलाश कर माता-पिता के सुपुर्द किया था और शेखर आदिवाल को पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शेखर आदिवाल फरवरी में ही जमानत पर छूट कर बाहर आया था। इस बात को लेकर शेखर पवन और कमल के साथ रंजिश रख रहा था।

udaipur murder on holy festivalगुरूवार को होली उत्सव पर पवन, कमल अपने परिवार के साथ होली मना रहे थे। तभी अचानक शेखर वहां आ गया और उसने परिवार पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव में पवन और कमल की पत्निया भी आयीं तो शेखर ने उन्हें भी घायल कर दिया। पवन परदेशी पर चाकू से हुए लगातार वार से वह गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने क्षेत्रवासियों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान पवन की मौत हो गई, वहीं कमल और इनकी पत्नी और भाभी की हालत गंभीर बनी हुई है।

शेखर हमला करने के बाद लोगों को इकट्ठा होता देख मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी शेखर की तलाश कर रही है।

Tags: #crime#holiFestivalmurderudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .