AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home National

चौकीदार किसानों के नहीं बल्कि अमीरों के होते हैं : प्रियंका गांधी

arln-admin by arln-admin
March 18, 2019
Reading Time: 1 min read
priyanka gandhi in prayagraj


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

priyanka gandhi in prayagrajप्रयागराज,(ARLive news)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज से गंगा यात्रा शुरू कर दी। इस यात्रा के लिए वह रात में ही प्रयागराज आ गई थीं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला है। प्रियंका ने तंज कसते हुए कहा कि किसानों के नहीं बल्कि अमीरों के चौकीदार होते हैं। आज देश में किसानों को उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है। वह रात में अपनी दादी के घर स्वराज भवन में रूकीं।

प्रियंका गांधी सबसे पहले संगम क्षेत्र स्थित बड़े हनुमान मंदिर पहुंची और वहां हनुमान जी का दर्शन कर उनकी आरती उतारी। इसके बाद उन्होंने किला स्थित अक्षयवट और सरस्वती कूप का दर्शन किया फिर संगम पहुंचीं। संगम में त्रिवेणी की आरती उतार कर उन्होंने मां गंगा का आशीष लिया और वहां से नाव पर बैठकर गंगा के पास अरैल गईं। अरैल में कार से वह करछना के मनैया घाट पहुंची।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी बोट यात्रा के पहले पड़ाव के रूप में दुमदुमा घाट को चुना। यहां पर उन्होंने एक सभा को संबोधित किया और आम लोगों से सीधे संवाद किया। प्रियंका ने यहां से मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय में किसानों को काफी समस्या हुई है, आज देश में बेरोजगार घूम रहे हैं। किसानों की मदद के लिए कोई सामने नहीं आ रहा है। प्रियंका ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने उद्योगपति दोस्तों को हजारों-करोड़ रुपये दे दिए। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता किशोर ने बताया कि स्टीमर से प्रियंका दुमदुमा, सिरसा, लाक्षागृह, महेवा, कौंधियारा में स्थानीय लोगों से मिलेंगी।

दौरे के पहले दिन प्रियंका पुलवामा के शहीद महेश यादव के परिजनों से मिलने मेजा स्थित बदल का पुरवा गांव जाएंगी। प्रियंका सीतामढ़ी में रात्रि विश्राम करेंगी। संगम में त्रिवेणी की आरती उतार कर प्रियंका ने मां गंगा का आशीष लिया और वहां से नाव पर बैठकर गंगा के पास अरैल गईं। अरैल में कार से वह करछना के मनैया घाट पहुंची। वहां से उन्होंने मोटरबोट में सवार होकर गंगा शुरू कर दी

आवाज उठाने वालों को डराया जा रहा है- प्रियंका गांधी

दुमदुमा घाट पहुंची प्रियंका गांधी ने युवाओं, किसानों से उनका हाल पूछा। गंगा घाट पर ही लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं और किसानों को कुछ नहीं मिला। सरकार सिर्फ उद्योगपतियों का ही ध्यान दे रही है। प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार किसानों का दुख दर्द सुनने को तैयार नहीं है। पिछले 45 सालों के बीच बीतें पांच साल में युवाओं को सबसे कम रोजगार मिला है। गांव में मनरेगा की हालत खस्ता है। छह महीने से मनरेगा मजदूरों को पैसा नहीं मिला। अब तो सरकार किसी की बात सुनने को ही तैयार नहीं है। जिसने भी आवाज उठाई उसे डराया जाता है।

Tags: #prayagraj#PriyankaGandhi

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .