
पुलिस ने बताया कि 16 जुलाई को पीड़िता ने आरोपी कृष्णदास के खिलाफ शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और फिर शादी से इनकार कर देने का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही थी, लेकिन वह अपने घर से फरार मिला। पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी हुलिया बदलकर माउंट आबू के अर्बुदा देवी मंदिर में पुजारी बनकर रह रहा है। इस पर टीम ने वहां दबिष दी और उसे मंदिर से ही गिरफ्तार कर उदयपुर लायी।
आरोपी की गिरफ्तारी में अंबामाता थानाधिकारी चेनाराम पचार, हेडकांस्टेबल औंकार सिंह, कांस्टेबल राजेश कुमार की मुख्य भूमिका रही।

