नई दिल्ली,(ARLive news)। गोवा के सीएम और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का रविवार शाम निधन हो गया। वे 63 वर्षीय थे और लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सहित सभी बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
पर्रिकर कैंसर जैसी घातक बीमारी होने के बावजूद बीते कई महीनों से सीएम की सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे और बीजेपी के मजबूत स्तंभ के तौर पर मौजूद थे।



