
यह बात हम (ARLive news) दावे के साथ नहीं कह रहा है कि अजहर ने इस लेख को लिखा है लेकिन अल-कलाम जेईएम के मुखपत्र के तौर पर जाना जाता है। वहीं सादी अजहर का उपनाम है।
इसमें अपनी स्थिति को लेकर अजहर ने कहा कि वह और उसके समर्थक ठीक हैं। अजहर का कहना है कि कश्मीरियों की आग जिसकी शुरुआत आदिल अहमद डार (पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाने वाला आत्मघाती हमलावर) ने की थी वह जल्द ही बुझने वाली नहीं है। उसने जम्मू-कश्मीर में चल रही आतंकी गतिविधियों को आजादी की लड़ाई करार दिया। उसने दावा किया है कि समय बढ़ने के साथ यह पूरे क्षेत्र और घाटी के बाहर फैल जाएगी क्योंकि इस तरह के आंदोलन बढ़ते जा रहे हैं। अजहर ने लिखा है कि क्षेत्र में परिस्थिति संकटपूर्ण है।
अपनी सेहत के बारे में उसका कहना है कि यह एक ऐसा विषय है जिसपर वह बात करने का इच्छुक नहीं है, लेकिन उसके खिलाफ चल रहे प्रोपागैंडा की वजह से उसे इसके बारे में बात करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उसका दावा है कि वह स्वस्थ है।
आतंकी सरगना ने कहा, मेरी किडनी और लीवर पूरी तरह से ठीक हैं। वह पिछले 17 सालों से कभी अस्पताल नहीं गया और उसने कई सालों से किसी डॉक्टर से संपर्क नहीं किया है। उसने कहा, नरेंद्र मोदी से उलट मैं पूरी तरह से फिट हूं। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि मेरे साथ कोई खेल, तीरंदाजी या शूटिंग प्रतियोगिता करें ताकि यह साबित हो सके कि मैं उनसे ज्यादा स्वस्थ हूं।
न्यूज सोर्स : जीएनएस न्यूज एजेंसी


