
एसएचओ रामसुमेर ने बताया कि चीरवा निवासी दीपक मेनारिया पुत्र प्रेमशंकर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से अवैध पिस्टल बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ उदयपुर और चित्तौड़गढ़ में अवैध हथियारए मारपीटए हत्या का प्रयासए अपहरण के 10 से अधिक मामले दर्ज हैं और निम्बाहेड़ा और सुखेर थाने में दर्ज प्रकरण में वांछित चल रहा था।


