
परिवादी बृजेष मिश्रा ने रिपोर्ट में बताया कि खेतल जोशी मेरे मकान में किराएदार हैं। पिछले 8-10 महीनों से इन्होंने घर का किराया नहीं दिया है और किराएदार ने कुछ राशि उधार ली थी। परिवादी का आरोप है कि किराया और उधार राशि जब किराएदार से मांगी तो उसने गालीगलौज की और धमकियां दी। 11 मार्च की रात घर के बाहर खड़ी कार को जला दिया गया। परिवादी ने संदेह जताया है कि आरोपी उसे धमकियां दे रहे थे और उसे संदेह है कि उसकी कार भी इन किराएदारों ने ही जलाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

