
कम्पनी के लाइजिंग मैनेजर राकेश कपूर ने बताया कि उदयपुर से चितौड़गढ़ नेशनल हाइवे 76 पर सिक्स लाइन का निर्माण कार्य कर रही कम्पनियो द्वारा नवानिया स्थित पहले फ्लाईओवर पर यातायात को सुव्यवस्थित सुचारू करवाया गया। इससे पूर्व प्रोजेक्ट जनरल मैनेजर अलोक पटेल, प्रोजेक्ट मैनेजर अविनाश कुमार, मोहंती, शशिकांत, नागमणि, मुकेश कुमार, बालाजी इंटरप्राइजेज के सत्यनारायण आमेटा के सांनिध्य में फ्लाईओवर पर नारियल धूपबत्ती से विधिवत पूजा अर्चना की गई। इसके बाद अधिकारियोंं द्वारा फ्लाईओवर सड़क सेम्पल टेस्ट व अन्य परीक्षण किया गया। इसके कुछ देर बाद फ्लाईओवर से वाहनों को हरी झंडी देकर पहली बार यातायात शुरू करवाया गया।

