AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home National

जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार की इनक्वारियां चली, वही एसीबी में अधिकारी लगे

arln-admin by arln-admin
March 10, 2019
Reading Time: 1 min read
जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार की इनक्वारियां चली, वही एसीबी में अधिकारी लगे


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARlive news)। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी में लोग पुलिस सहित अन्य सभी सरकारी विभागों में चल रहे भ्रष्ट तंत्र की शिकायत करते हैं, लेकिन अगर एसीबी ने ही जिन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ इनक्वारियां जाचें की हों और जो भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे रहे हो, वे अधिकारी अब खुद एसीबी में नियुक्त कर दिए जाएं तो एसीबी के सिस्टम पर आमजनता कैसे भरोसा करेगी।

रविवार को एसीबी में एडिशनल एसपी, डीएसपी की तबादला और नए पदस्थापित हुए अधिकारियों की सूची जारी हुई। खासबात यह है कि इनमें कुछ अधिकारी ऐसे भी हैं, जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में पुलिस और एसीबी मुख्यालय स्तर से इनक्वारी हो चुकी है।

आचार संहिता से ठीक पहले जारी हुई एसीबी की यह सूची पुलिस विभाग सहित उन शहरों में चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां ये अधिकारी जिला एडीशनल एसपी और डीएसपी रह चुके हैं। लोगों का कहना है कि जिनके खिलाफ एसीबी में इनक्वारी हो चुकी है, वे खुद अब एसीबी में अधिकारी लग गए हैं।

शराब तस्करों से मिलीभगत को लेकर चर्चा में रहे थे 

करीब छह-सात साल पहले उदयपुर के कानोड़ क्षेत्र में एसीबी टीम ने शराब तस्करी में पुलिस की मिलीभगत का बड़ा खुलासा किया था। एसीबी ने तस्करी की शराब से लदे ट्रक को छोड़ने की एवज में कांस्टेबल को 50 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। पकड़े गए कांस्टेबल ने एक हेडकांस्टेबल और एक अधिकारी की मिलीभगत का खुलासा किया था। एसीबी ने जब शराब तस्कर के साथ कांस्टेबल की हुई बातचीत सुनी थी तो उसमें पाया था कि कांस्टेबल, हेडकांस्टेबल शराब तस्कर से रिश्वत राशि का एक हिस्सा अधिकारी तक पहुंचाने की बात कह रहे थे। पुलिसकर्मी और शराब तस्कर के बीच पूरी सौदेबाजी पुलिस अधिकारी के नाम से हो रही थी।

इस मामले में बाद कथित अधिकारी काफी चर्चाओं में रहे थे और इस प्रकरण की जांच एसीबी मुख्यालय पर शुरू हुई थी। हालां कि अनुसंधान तीन-चार सालों तक चला और इसमें क्या पाया गया था, इसका खुलासा नहीं हो सका है। अब ये अधिकारी एसीबी में लग गए हैं।

रूपयों के मांगने की जांच रिपोर्ट एसपी ने डीजीपी को भेजी

गत वर्ष गंगानगर में एक अधिकारी लगे हुए थे। इनके खिलाफ किसी मामले में लाखों रूपए लेने की शिकायत हुई थी। शिकायत की जांच एसपी स्तर पर हुई थी और रिपोर्ट डीजीपी को भेजी गई थी। डीजीपी को भेजी रिपोर्ट में क्या तथ्य थे, इसका खुलासा नहीं हो सका है। ये अधिकारी भी अब एसीबी में लग गए हैं।

” इस संबंध में एआर लाइव न्यूज रिपोर्टर ने एसीबी के डीजीपी आलोक त्रिपाठी, एडीजी सौरभ श्रीवास्तव और आईजी दिनेश एमएन से बात करनी चाही, लेकिन शायद रविवार के चलते या किसी अन्य कारणवश किसी से भी कोई जवाब नहीं मिल सका। सभी को इस संबंध में टेक्स्ट मैसेज भेजा गया है। कहीं से कोई जवाब आता है तो हम जरूर अपडेट करेंगे।”

यह है जारी हुई तबादला सूची

acb transfer list 10.3.2019  acb transfer list 10.3.2019

 

Tags: #curruption#transferlistacb

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .