AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

पिता-पुत्री ने एक ही साड़ी के दोनों छोर से फांसी लगा जीवनलीला समाप्त की

arln-admin by arln-admin
March 10, 2019
Reading Time: 1 min read
udaipur father daughter sucide together


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

udaipur father daughter sucide togetherउदयपुर,(ARlive news)। शहर के अंबामाता क्षेत्र में रविवार दोपहर हुई घटना ने सबको सकते में डाल दिया, पिता-पुत्री ललित प्रकाश और कृतिका ने घर में एक ही साड़ी के दो छोर से फंदा बना फांसी लगा ली। पिता-पुत्री ने जब फांसी लगाई, पत्नी और दूसरी बेटी मंदिर गए हुए थे।

पुलिस ने बताया कि अंबामाता स्कीम निवासी ललित प्रकाश पालीवाल (63) और इनकी बेटी कृतिका (20) की फांसी लगाने से मौत हुई है। दोनों ने घर के कमरे में छत पर लगे कड़े में साड़ी बांध दोनों छोर से अलग-अलग फंदा बना फांसी लगाकर जान दी है। ललित प्रकाश तीन साल पहले पीएचईडी विभाग से सेवानिवृत हुए थे।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि सेवानिवृति के बाद ललित प्रकाश का रामपुरा चौराहे के पास एक मकान था। ललित प्रकाश ने कुछ लोगों से रूपया उधार लिया था और यह शर्त थी कि रूपया नहीं चुका सके तो रामपुरा चौराहे वाला मकान की रजिस्ट्री रूपया देने वालों के नाम होगी। बाद में मिलीभगत कर इस मकान पर धोखे से भूमाफियाओं ने कब्जा कर लिया और किसी अन्य के नाम रजिस्ट्री भी करवा दी। ललित प्रकाश अपने अंबामाता स्थित पुश्तैनी मकान में रहने लगे। इसके बाद भी उन्हें आए दिन काफी ज्यादा रूपयों की जरूरत रहती थी और वे लोगों से काफी उधार भी लेते थे। रूपयों की जरूरत को लेकर वे काफी परेशान रहते थे।

ललित प्रकाश की चार बेटियां हैं, दो की शादी हो चुकी है, एक तलाकशुदा है और चौथी बेटी कृतिका थी। कृतिका स्कूल में पढ़ाती थी। रूपयों की जरूरत को लेकर रविवार सुबह से ही कृतिका की पिता ललित प्रकाश से होट-टॉक चल रही थी। इस दौरान दोपहर में ललित प्रकाश की पत्नी दूसरी बेटी के साथ मंदिर गईं। करीब आधा-पौन घंटे बाद घर लौटी तो कमरे में साड़ी के फंदे से पति और पुत्री को लटके देखा। उन्होंने शोर मचाकर आस-पड़ोसियों को बुलाया। फंदा काटकर दोनों को नीचे उतारा गया और चेक किया, दोनों की मौत हो चुकी थी।

एसआई कंवरलाल ने बताया कि ललित प्रकाश की पत्नी की ओर से जो भी रिपोर्ट दी जाएगी, उस अनुरूप आगे की कार्यवाही करेंगे। अभी तक मौके से न तो कोई सुसाइड नोट मिला है और न ही कोई रिपोर्ट आई है। पिता-पुत्री ने सुसाइड क्यों कि इसके कारणों की तफ्तीश की जा रही है।

पुलिस ने मौके की स्थिति को देखकर पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या लगता है कि सुबह से पिता के साथ रूपयों को लेकर चल रही हॉट-टॉक से परेशान होकर पहले कृतिका ने फांसी लगाई होगी, जब ललित प्रकाश ने कृतिका को देखा तो उन्होंने ने भी उसी साड़ी के दूसरे फंदे से लटक कर जान दे दी होगी। हालां कि अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। मामले की जांच चल रही है।

Tags: #daughter#father#sucide caseudaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .