
यह घटना राजस्थान के बीकानेर में हुई है। यहां एक मिग 21 विमान क्रैश हो गया। विमान ने नाल एयरबेस से उड़ान भरी थी इसके कुछ देर बाद ही यह क्रैश हो गया। यह घटना ऐसे वक्त हुई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का महौल है।
हाल ही में पुलवामा हमले के बाद भारत ने हवाई हमला की थी इसके बाद पाकिस्तानी विमान भारत में घुस आए थे। जिन्हें खदेड़ते हुए भारत का मिग 21 विमान क्रैश हो गया था।
हादसे के दौरान अच्छी बात यह रही कि पायलट वक्त रहने खुद को बाहर करने में सफल रहा और विमान मैदानी इलाके में जा गिरा। इससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। प्लेन के क्रैश होते ही उसमें आग लग गई। मौके पर फायर ब्रिगेड और भारतीय वायु सेना का दल मौजूद है।
फिलहाल हादसे के जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

