AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home National

पाकिस्तान जैश की मदद से भारत में करवाता था बम धमाके : मुशर्रफ

arln-admin by arln-admin
March 7, 2019
Reading Time: 1 min read
parvej musharraf statement on jaish e mohammad


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

parvej musharraf statement on jaish e mohammadदुबई,(ARlive news)। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा है कि पाक भारत को अस्थिर करने के लिए छोटे-बड़े हमलों को अंजाम देता रहा है और इसके लिए बाकायदा आतंकियों की मदद ली जाती है। पुलवामा आतंकी हमले को अंजाम देने वाले संगठन जैश-ए-मोहम्मद को लेकर पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के इस खुलासे से हड़कंप मच गया है। एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद एक आतंकी संगठन है और ISI इसका इस्तेमाल कर भारत में हमलों को अंजाम देती है।

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने इस बात को बिना किसी लाग लपेट को स्वीकार किया कि पाकिस्तान इंटेलिजेंस ने उनके कार्यकाल में भारत में हमलों को अंजाम देने के लिए आतंकी संगठन जैश का इस्तेमाल किया था। एक पाकिस्तानी चैनल को दिए इंटरव्यू में परवेज मुशर्रफ ने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद एक आतंकी संगठन है। मुशर्रफ ने यह भी दावा किया कि 2003 में उन्होंने जैश पर बैन लगाने की दो बार कोशिश की थी।

जैश को बैन कर देना चाहिए। जैश-ए-मोहम्मद एक आतंकी संगठन है और उसने आत्मघाती हमला किया था। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मुझे खुशी है कि इमरान सरकार उनके खिलाफ सख्त रुख अपना रही है। जैश के खिलाफ कार्रवाई एक सटीक कदम है और यह कदम बहुत पहले ही उठाया जाना चाहिए था। मसूद अजहर के नतृत्व वाले जैश-ए-मोहम्मद ने भारत में कई आतंकी हमलों को अंजाम दिया है। 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद जैश दुनिया भर के निशाने पर है। इस हमले के बाद भारत की और से तीखी प्रतिक्रिया हुई, जिसके बाद बालाकोट में जैश के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करने का फैसला किया गया।

सोर्स: जीएनएस न्यूज एजेंसी

Tags: #jaish e mohammad#jaishemohammad#parvejmusharraf

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .