
स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के घोषित परिणाम के तहत उदयपुर 137 वीं रैंक पर है और उसे 5000 में से 2642.79 नंबर मिले हैं। जबकि स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में उदयपुर 85 वीं रैंक पर था। लेकिन इस बार टॉप 100 में आना तो दूर टॉप 125 में भी नहीं आ सका।
राजधानी जयपुर की रैंक भी गिरी है, लेकिन वह टॉप 100 स्वच्छ शहरों में शामिल रहा हैं जयपुर इस स्वच्छ सर्वेक्षण में 44 वें नंबर है, जबकि 2018 में उसकी 39वीं रैंक थी। 1 लाख से कम जनसंख्या वाले शहरों की सूची में डूंगरपुर ने राजस्थान का मान रखा है और वह टॉप-100 नहीं, टॉप-50 भी नहीं बल्कि टॉप-10 रैकिंग में 7वें नंबर पर रहा है और 5000 में से 3886 नंबर अर्जित किए हैं।


