पहली पत्नी से तलाक के बगैर दूसरी शादी और संतान करने का मामला।

पंकज चौधरी के घर के बाहर लगा नोटिस भारत सरकार के अवर सचिव विनोद कुमार शर्मा का हस्ताक्षरशुदा है। इसमें लिखा है कि पंकज कुमार चौधरी पर पत्नी सुधा गुप्ता से कानूनीतौर पर तलाक लिए बगैर ही अन्य महिला से पत्नी की तरह संबंध रखने का अरोप है। पंकज कुमार की इस अन्य महिला मुकुलिका से एक संतान भी है।

ऐसे में यूपीएससी की रिपोर्ट, विभिन्न तथ्यों और परिस्थिति को देखते हुए आरोप साबित होने पर पंकज कुमार चौधरी को सेवा से बर्खास्त किया जाता है और भविष्य में भी किसी अन्य सरकारी नौकरी के लिए अयोग्य किया जाता है।
एआर लाइव न्यूज रिपोर्टर ने आईपीएस पंकज कुमार चौधरी से इस संबंध मे बात करनी चाही तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया और मैसेज का रिप्लाई भी नहीं किया।
बूंदी एसपी रहते हुए शुरू हुआ था नेताओं से टकराव
पंकज कुमार चौधरी 2014 में बूंदी एसपी थे। बूंदी में सेवाकाल के दौरान हुए साम्प्रदायिक दंगों में उन्होंने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेताओं को गिरफ्तार किया था। अपनी इस कार्यवाही के लिए बतौर बूंदी एसपी पंकज कुमार विवादों में आ गए थे और तब से उनका सरकार के साथ टकराव भी शुरू हो गया था। उन्होंने कुछ उच्च अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप खुलकर लगाए और बयान भी दिए। अपनी हर पोस्टिंग में पंकज चौधरी किसी न किसी मसले के चलते चर्चा में रहे ही हैं।


