AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Rajasthan

चर्चित आईपीएस पंकज चौधरी की सेवा बर्खास्तगी का घर के बाहर लगा नोटिस

arln-admin by arln-admin
March 6, 2019
Reading Time: 1 min read
IPS pankaj kumar choudhary


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पहली पत्नी से तलाक के बगैर दूसरी शादी और संतान करने का मामला।

IPS pankaj kumar choudhary जयपुर,(ARlive news)। अक्सर विवादों और चर्चाओं में रहने वाले आईपीएस अधिकारी पंकज कुमार चौधरी के गृह मंत्रालय से जारी हुए सेवा बखास्तगी के नोटिस के चलते फिर एक बार चर्चाओं में आ गए हैं। इस संबंध में आईपीएस पंकज चौधरी के घर के बाहर विस्तृत नोटिस चस्पा कर दिया गया है। पंकज कुमार चौधरी वर्तमान में पीटीएस झालावाड़ में कमांडेंट हैं।

पंकज चौधरी के घर के बाहर लगा नोटिस भारत सरकार के अवर सचिव विनोद कुमार शर्मा का हस्ताक्षरशुदा है। इसमें लिखा है कि पंकज कुमार चौधरी पर पत्नी सुधा गुप्ता से कानूनीतौर पर तलाक लिए बगैर ही अन्य महिला से पत्नी की तरह संबंध रखने का अरोप है। पंकज कुमार की इस अन्य महिला मुकुलिका से एक संतान भी है।

pankaj chaudhary dismissal from serviceनोटिस में लिखा है पहली पत्नी से तलाक लिए बगैर दूसरी शादी करके पंकज कुमार चौधरी ने ऑल इंडिया सर्विसेज (कंडक्ट) रूल, 1968 के नियम 3(1) का उल्लंघन किया है। सुधा गुप्ता की तरह से पेश किए और जांच में पाए गए गए कई साक्ष्यों, गवाहों से यह साबित हुआ है कि पत्नी सुधा से तलाक लिए बगैर ही पंकज कुमार चौधरी ने मुकुलिका से पत्नी के तरह संबंध रखे और उनकी एक संतान भी है।

ऐसे में यूपीएससी की रिपोर्ट, विभिन्न तथ्यों और परिस्थिति को देखते हुए आरोप साबित होने पर पंकज कुमार चौधरी को सेवा से बर्खास्त किया जाता है और भविष्य में भी किसी अन्य सरकारी नौकरी के लिए अयोग्य किया जाता है।

एआर लाइव न्यूज रिपोर्टर ने आईपीएस पंकज कुमार चौधरी से इस संबंध मे बात करनी चाही तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया और मैसेज का रिप्लाई भी नहीं किया।

बूंदी एसपी रहते हुए शुरू हुआ था नेताओं से टकराव

पंकज कुमार चौधरी 2014 में बूंदी एसपी थे। बूंदी में सेवाकाल के दौरान हुए साम्प्रदायिक दंगों में उन्होंने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेताओं को गिरफ्तार किया था। अपनी इस कार्यवाही के लिए बतौर बूंदी एसपी पंकज कुमार विवादों में आ गए थे और तब से उनका सरकार के साथ टकराव भी शुरू हो गया था। उन्होंने कुछ उच्च अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप खुलकर लगाए और बयान भी दिए। अपनी हर पोस्टिंग में पंकज चौधरी किसी न किसी मसले के चलते चर्चा में रहे ही हैं।

Tags: #dismissal#IPSPankajKumarChoudhary

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .