AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

ओवरलोड भार वाहनों को ऑनलाइन वाहन साॅफ्टवेयर पर ब्लाॅक किया

arln-admin by arln-admin
March 5, 2019
Reading Time: 1 min read


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

परिवहन विभाग की ओर से कर बकाया एवं ओवरलोड भार वाहनों पर कार्यवाही।

over load vehicleउदयपुर,(ARlive news)। प्रादेशिक परिवहन विभाग ने इस महीने जिले में कर बकाया वाहनों को जब्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी डाॅ. मन्नालाल रावत ने बताया कि इस अभियान के तहत सोमवार तक 100 वाहन उदयपुर में, 35 वाहन राजसमंद, 25 वाहन डूंगरपुर व 30 वाहन बांसवाड़ा में जब्त किये जा चुके है एवं इन वाहनों से बकाया कर की राशि 35 लाख रूपया वसूल किया जा चुका है।

टोल नाको से गुजरने वाले ओवरलोड भार वाहनों मे से 34 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही कर 11 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है एवं 376 ओवरलोड पाये गये भार वाहनों को ऑनलाईन वाहन साॅफ्टवेयर पर उन वाहनों को ब्लाॅक किया जा चुका है व पंजीयन एवं परमिट निलंबन की कार्यवाही की जा चुकी है।

जिले में संचालित ऑटोमोबाइल डीलर्स जिनका ट्रेड सर्टिफिकेट नवीनीकरण नही कराया गया ऐसे 400 से अधिक डीलर्स को 10 मार्च तक ट्रेड सर्टिफिकेट नवीनीकरण कराने हेतु नोटिस जारी किया जा चुका है।

टैक्स संबंधी समस्याओं के समाधान की हेल्पलाइन चालू

विभाग द्वारा आमजन को पंजीयन एवं मोटर वाहन टैक्स संबंधी समस्याओं के समाधान के लिये उदयपुर जिले में हेल्पलाइन चालू की गई है जिस पर प्रतिदिन 31 मार्च तक प्रातः 9 से सांय 4 बजे तक आमजन को आ रही समस्याओं का समाधान किया जायेगा।

इनमे जिला परिवहन अधिकारी (प्रथम) के हेल्पलाइन नंबर 8690726473, जिला परिवहन अधिकारी (द्वितीय) के 8306761167, जिला परिवहन अधिकारी (तृतीय)  9351629349 ,  डीएफएस-04 केे 9460339998, एचएफएस के  8690744236,  पीएफएस-07  के  8690720541,  डीएफएस-91  के 8005540034, डीएफएस-58 के 7229817671, डीएफएस-05 के 8306725211 व पीएफएस-06 के हेल्पलाइन नंबर 9116374797 है।

उडन दस्ते तैनात, शनि-रवि को खुलेंगे परिवहन कार्यालय

माह मार्च में राजस्व वसूली हेतु उपखण्डवार उड़नदस्ते तैनात किये गये है जो डिफाल्टर वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करेंगे। माह मार्च में समस्त शनिवार व रविवार को विभाग के उदयपुर, राजसमंद, डूंगरपुर व बांसवाड़ा स्थित कार्यालय खुले रहेंगे एवं समस्त राजकीय कार्य संपादित किये जायेंगे।

Tags: #overloadvehicle#rajasthanTransportationDepartment

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .