AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

यूसीसीआई में स्टार्टअप्स के लिए 1 मार्च को ‘‘सम्भागस्तरीय औद्योगिक शिविर’’ लगेगा

arln-admin by arln-admin
February 28, 2019
Reading Time: 1 min read


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARlive news)। जिला उद्योग केन्द्र द्वारा उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के संयुक्त तत्वावधान में कल शुक्रवार, दिनांक 1 मार्च, 2019 को प्रातः 10 बजे से एक दिवसीय ‘‘सम्भागस्तरीय औद्योगिक शिविर’’ का आयोजन किया जा रहा है।

यूसीसीआई के अध्यक्ष हंसराज चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत ‘‘सम्भागस्तरीय औद्योगिक शिविर’’ के अवसर पर यूसीसीआई में स्वयं का उद्यम लगाने के इच्छुक युवाओं तथा लघु एवं मध्यम उद्योगों के उद्यमियों को प्रोत्साहन प्रदान करने के उद्देश्य से दो चरणों में शिविर का आयोजन किया जायेगा।

प्रथम चरण में केन्द्र एवं राज्य सरकार की एमएसएमई से सम्बन्धित विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं के बारे में बताया जायेगा तथा बैंकों एवं वित्तीय संस्थाओं द्वारा एमएसएमई के लाभार्थ जारी विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। इसके साथ ही एमएसएमई से सम्बन्धित विभिन्न अधिनियमों जैसे प्रदूषण नियंत्रण, श्रम विभाग आदि से सम्बन्धित योजनाओं तथा क्रियाकलापों पर प्रकाश डाला जायेगा।

द्वितीय चरण में लघु एवं मध्यम उपक्रमों की समस्याओं पर चर्चा कर इनके निराकरण के बारे में सम्बन्धित सरकारी विभागों के अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त किया जायेगा। जिला उद्योग केन्द्र के संयुक्त निदेशक विपुल जानी ने बताया कि कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रमों से सम्बन्धित सरकारी विभागों जैसे रीको, राजस्थान वित्त निगम, प्रदूषण नियंत्रण मण्डल, श्रम विभाग, बैंक आदि के अधिकारी उपस्थित रहंेगे।

अध्यक्ष हंसराज चौधरी ने उदयपुर संभाग के सभी उद्यमियों एवं व्यवसायियों तथा स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं से यूसीसीआई में आयोजित ‘‘सम्भागस्तरीय औद्योगिक शिविर’’ में भाग लेकर लाभ उठाने की अपील की है।

Tags: ucci

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .