AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home National

भारतीय पायलट को कल रिहा करेगा पाकिस्‍तान : इमरान खान

arln-admin by arln-admin
February 28, 2019
Reading Time: 1 min read
भारतीय पायलट को कल रिहा करेगा पाकिस्‍तान : इमरान खान


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस्लामाबाद,(ARlive news)। भारत के कैद पायलट को छोड़ने के लिए पाकिस्तान तैयार हो गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने वहां की संसद में यह बात कही है। इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान कल भारतीय पायलट को रिहा करेगा। इमरान खान ने कहा कि शांति के कदम के तौर पर पायलट की रिहाई का कदम उठाया गया है।

आपको पता दें कि पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने भारतीय क्षेत्र में हमले की कोशिश की थी, जिसे भारतीय जेट ने नाकाम कर दिया था। इस कार्रवाई में पाकिस्तान का एक F 16 जेट मार गिराया गया और इसी दौरान भारत का एक मिग 21 भी गिर गया और विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान में अपने कब्जे में ले लिया।

पाक संसद में बोलते हुए इमरान खान ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर को हमने तनाव कम करने के लिए खोलने का फैसला किया। हमें खौफ था कि इलेक्शन से पहले कोई ना कोई घटना जरूर होगी। सऊदी के क्राउन प्रिंस पाकिस्तान में आए थे तो कौन सा मुल्क पुलवामा जैसी दहशतगर्दी करवाएगा? इससे पाकिस्तान को क्या मिलता? भारत ने सबूत नहीं दिया और युद्ध का हालात बना दिया गया।

भारत का पुलवामा पर डॉजियर आज पाकिस्तान पहुंचा है। इससे दो दिन पहले ही भारत ने संप्रभुता, अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन किया। हमने सेना प्रमुखों से बात की, क्या कोई जवाब दिया जाए। हमें पता था कि उन्होंने बम फेंके थे, कोई हताहत नहीं हुआ तो हमने कोई ऐक्शन नहीं लिया। अगले दिन सिर्फ ये दिखाने के लिए हमारे में ताकत है, अगर आप कर सकते हैं तो हम भी कर सकते हैं। किसी को टारगेट नहीं किया गया।

इमरान खान ने कहा हमने कल भी पीएम मोदी से बात करने की कोशिश की थी। हमने भारत को कल पैगाम पहुंचाया। दुनिया के कई देशों से बात कर तनाव को कम करने की कोशिश की गई। 20 साल पहले मैं एक कॉनक्लेव में भारत गया था तो वहां कश्मीर के नेता देश के साथ था। आज कोई भी कश्मीर का लीडर भारत का समर्थन नहीं कर रहा है। कश्मीर का राग अलापते हुए इमरान ने 19 साल के नौजवान आत्मघाती क्यों बन गया, इसका जवाब भारत को ढूंढना चाहिए। भारत को आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है। पाक पीएम ने कहा कि 9/11 से पहले सबसे ज्यादा खुदकुश हमले लिट्टे करता था, जिसमें हिंदू थे।

Tags: #pakistanImranKhan#indianPilotAbhinandan#

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .