AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home National

कश्मीर के बडग़ाम में एमआइ-17 क्रैश हुआ : शहीद हुए दीपक पांडेय

arln-admin by arln-admin
February 27, 2019
Reading Time: 1 min read
कश्मीर के बडग़ाम में एमआइ-17 क्रैश हुआ : शहीद हुए दीपक पांडेय


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर,(ARlive news)। देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए कानपुर का एक और लाल शहीद हो गया। कश्मीर के बडग़ाम क्षेत्र में एमआइ-17 क्रैश हो गया। एमआइ-17 में सवार कारपोरल दीपक पांडेय शहीद हो गए।

दीपक पांडेय कानपुर के रहने वाले थे। क्रैश होने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। एमआइ-17 चॉपर जब क्रैश हुआ तब दीपक रूटीन पेट्रोलिंग कर रहे थे। परिवार के इस इकलौते चिराग की शहादत की खबर जैसे ही कानपुर पहुंची, घर में कोहराम मच गया।

दीपक पांडेय चकेरी क्षेत्र के मंगला विहार निवासी थे। उनके पिता राम प्रकाश पांडेय निजी नौकरी से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। बुधवार दोपहर करीब एक बजे रामप्रकाश पांडेय के पास श्रीनगर एयरबेस से एक फोन आया, जिसमें उन्हें बताया गया कि एमआइ-17 चॉपर क्रैश हो गया है, जिसमें उनके बेटे दीपक भी सवार थे। इस हादसे में उनकी मौत हो गई है।

इकलौते बेटे के निधन की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि दीपक पांच साल पहले ही भारतीय वायु सेना का हिस्सा बने थे। इस समय उनकी तैनाती श्रीनगर एयरबेस में थी। शहादत की खबर मिलते ही शहीद दीपक पांडेय के घर लोगों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई। खबर मिलते ही प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना शहीद दीपक के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

Tags: #MI-17#crash#kashmir#badgam

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .