जिम में मेंबर को बिना जानकारी सप्लीमेंट्स देना अपराध है।

गुरूमान ने इंडस्ट्री में सर्टिफाइड ट्रेनर्स की जरूरत बताई। उन्होंने कहा इंडस्ट्री में ट्रेनर्स की कमी नहीं है, लेकिन सर्टिफाइड ट्रेनर्स की कमी है। सर्टिफाइड ट्रेनर होगा तो वह फिटनेस के बारे में जानता होगा और कभी भी अपने मेंबर के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं करेगा। ऐसे में इस इंडस्ट्री में आने वाले ट्रेनर्स सर्टिफाइड हों।

अनुभवी ट्रेनर्स जो सर्टिफाइड नहीं हैं, उनके लिए गुरूमान ने रास्ता बताया कि वे सरकार की वेबसाइट आरपीएल पर खुद को रजिस्टर्ड कर और टेस्ट पास कर सर्टिफाइड हो सकते हैं। टेस्ट पास करने के लिए उन्हें हैल्थ और फिटनेस के बारे में पढ़ना होगा। 3800 रूपए की फीस पर ट्रेनर्स यह टेस्ट देकर सर्टिफाइड हो सकते हैं और बीपीएल वर्ग के युवाओं के लिए यह सर्टिफिकेट निशुल्क है। यह कार्यक्रम आरनोल्ड फिटनेस क्लब की ओर से 18 कलर्स के प्रबंधन में हुआ।


