
महेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 23 फरवरी को गांव गए थे और 24 फरवरी की शाम लौटे थे। 24 फरवरी को घर आए तो ताले टूटे थे और सामान, कपड़े बिखरे मिले। सामान चेक किया तो 23 हजार रूपए नगद, सोने की 3 अंगूठी, पांच लौंग, एक रकड़ी, कान की 3 जोड़ी झुमकियां, गले का नैकलेस, दो जोड़ी पायजेब और चांदी के सिक्के चोरी हो चुके थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर प्रार्थी से रिपोर्ट ली।

