प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई अभद्रता का हुआ विरोध।

माली समाज के प्रतिनिधियों ने गुलाब चंद कटारिया के हाय-हाय के नारे लगाए और सैनी के साथ अभद्रता करने वालों को भाजपा कार्यकर्ताओं कहकर संबोधित करने के बजाए उन्हें असामाजिक तत्व व अपराधी कहा।
माली समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि मदनलाल सैनी रविवार को माली समाज पंचायत संस्थान के शिलान्यास समारोह में मुख्यअतिथि थे और समारोह में शामिल होने उदयपुर आए थे। शिलान्यास समारोह के बाद वे करीब चार बजे अगले कार्यक्रम स्थल भाजपा कार्यालय पहुंचे तो वहां कुछ असामाजिक तत्वों ने मदनलाल सैनी के गाड़ी से उतरते ही उन्हें धक्का दिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
माली समाज ने कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए सैनी के साथ दुर्व्यवहार करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है और कार्यवाही नहीं करने पर उग्र प्रदर्षन करने और चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
गौरतलब है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी रविवार को पार्टी कार्यालय में होने वाली बैठक में वहां पहुंचे थे। मदनलाल सैनी विधानसभा में कटारिया के सामने चुनाव लड़े और कटारिया के लिए अपशब्द कहने वाले प्रवीण रतलिया को भी अपने साथ पार्टी कार्यालय लेकर आ गए। प्रवीण रतलिया को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए। रतलिया को साथ लाने पर कार्यकर्ताओं ने मदनलाल सैनी का विरोध किया और रतलिया की गाड़ी का कांच तोड़ दिया था। बाद में कार्यकर्ताओं ने मदनलाल सैनी की बैठक का भी बहिष्कार कर दिया था, इससे सैनी को बैठक किए बगैर ही वापस लौटना पड़ा था।
माली समाज के प्रदर्शन का वीडियो :


