AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को उदयपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं का झेलना पड़ा विरोध : गाड़ी के कांच तोड़े

arln-admin by arln-admin
February 24, 2019
Reading Time: 1 min read
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को उदयपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं का झेलना पड़ा विरोध : गाड़ी के कांच तोड़े


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेशाध्यक्ष के साथ रतलिया को देखते ही कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, गाड़ी के कांच तोड़े। 

उदयपुर,(ARlive news)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी रविवार को उदयपुर के भाजपा पार्टी कार्यालय में विधानसभा चुनाव में गुलाब चंद कटारिया के विरोध में लड़ने वाले प्रवीण रतलिया को लेकर पहुंचे तो माहौल बिगड़ गया। नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर होने वाली बैठक का बहिष्कार किया और मदनलाल सैनी के खिलाफ नारेबाजी की। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने प्रवीण रतलिया की गाड़ी का कांच भी तोड़ दिया।

कार्यकर्ताओं के विरोध से नाराज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी बैठक छोड़ कर लौट गए और शहर जिला अध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली ने बैठक निरस्त कर दी।

जानकारी के अनुसार मदनलाल सैनी रविवार को प्रवीण रतलिया से उसके कार्यालय जाकर मुलाकात की थी। शहर विधायक और नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया के सामने विधानसभा में चुनाव लड़ने और उनके लिए अपशब्द कहे जाने से भाजपा पार्टी कार्यकर्ता प्रवीण रतलिया से खफा चल रहे हैं। मदनलाल सैनी भाजपा कार्यालय में दोपहर 3 बजे होने वाली पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में हिस्सा लेने प्रवीण रतलिया के साथ ही पार्टी कार्यालय पहुंच गए।

रतलिया को देखते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें पार्टी कार्यालय के बाहर गेट पर ही रोक दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने रतलिया की गाड़ी का कांच भी तोड़ दिया। कार्यकर्ताओं के विरोध करने पर रतलिया को गेट से वापस लौट गया और प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी कार्यालय के अंदर गए। बैठक शुरू हुई थी कि नाराज कार्यकर्ताओं ने बैठक में शामिल होने से इनकार कर बहिष्कार किया। विरोध देखकर नाराज मदनलाल सैनी भी लौट गए, इसके बाद शहर जिलाध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली ने बैठक ही निरस्त कर दी।

रतलिया के साथ पार्टी कार्यालय आने पर प्रदेशाध्यक्ष को झेलना पड़ा विरोध : लाइव वीडियो 

प्रदेशाध्यक्ष हाय-हाय के नारे लगे: लाइव वीडियो

Tags: #madanlal saini#udaipur#bjp#

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .