उदयपुर,(ARlive news)। शहर के स्वरूप सागर में नयी पुलिया के पास शुक्रवार को भ्रूण पाया गया। भ्रूण की सूचना पर आस-पास काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार स्वरूप सागर में नयी पुलिया के पास सुबह मजदूर सफाई कार्य कर रहे थे, तभी उन्हें वहां एक भ्रूण दिखाई दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को मोरचरी में रखवा कर पुलिस कार्यवाही शुरू की है।

