AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Rajasthan

जिस आंगन गूंजती थी किलकारी, वहां बेटी की लाश निकली, हत्यारा कोई और नहीं, मां निकली

arln-admin by arln-admin
February 19, 2019
Reading Time: 1 min read
जिस आंगन गूंजती थी किलकारी, वहां बेटी की लाश निकली, हत्यारा कोई और नहीं, मां निकली


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीनाथ जी की नगरी में एक मां ने चार माह की बेटी की हत्या कर आंगन में ही गाढ़ दिया।

उदयपुर,(ARlive news)। संभाग के राजसमंद जिले के श्रीनाथ जी की नगरी कहे जाने वाले नाथद्वारा में ऐसा घृणित मामला हुआ जिस पर एक बार किसी को भी भरोसा नहीं हुआ। एक मां ने ही अपनी चार माह की बेटी की पीट-पीट कर हत्या कर दी और फिर मामले को छुपाने के लिए उसे अपने ही आंगन में गाढ़ दिया।

जिस आंगन में बेटी की किलकारी गूंजती थी, पुलिस ने उसी आंगन से उसकी लाश बरामद की। पुलिस ने बताया कि राजसमंद के नाथद्वारा में बिजलोन गांव निवासी सुमन देवी घरेलू कलह और झगड़ों से परेषान थी। बेटी को लेकर भी काफी परिवार में झगड़े होते रहते थे। गुस्से में सुमन देवी ने अपनी चार माह की मासूम बेटी की इतनी पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गई और फिर उसे घर के पीछे आंगन में गाढ़ दिया। पड़ोसियों को संदेह हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तफ्तीश की तो कड़ी दर कड़ी मामले का खुलासा होता चला गया और जब पुलिस ने जमीन खोदी तो मासूम की लाश निकली। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है कि आखिर क्यों महिला को ने अपने ही जिगर के टुकड़े को मार दिया।

डीएसपी ओम कुमार ने बताया कि क्षेत्र निवासी धमेन्द्र ने ब्यावर की सुमन देवी से शादी की थी। चार महीने पहले इनकी बेटी का जन्म हुआ था। महिला बेटी के साथ चार दिन से गायब थी। जिसकी परिजनों ने थाने में गुमशुदगी भी दर्ज करवाई थी। दो दिन बाद महिला तो घर लौट आई थी, लेकिन उसके साथ बेटी नहीं थी। सोमवार को महिला का पति और सास किसी गुरूजी के यहां गए थे। इधर चार माह की मासूम के गायब होने से पड़ोसियों को कुछ शंका हुई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां घर में बच्ची का गढ़ा हुआ शव निकला। महिला सुमनदेवी की तलाश की गई तो वह गांव में ही मिल गई। पूछताछ में उसने बेटी की हत्या करना कबूल कर लिया।

Tags: #nathdwara#murder#मां ने चार माह की बेटी की हत्या कर आंगन में ही गाढ़ दिया।

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .