AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Mewar

21500 की वसूली के लिए साथी को इतना पीटा कि मर गया

arln-admin by arln-admin
February 18, 2019
Reading Time: 1 min read
21500 की वसूली के लिए साथी को इतना पीटा कि मर गया


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
तीन युवक गिरफ्तार, मोबाइल में बनाया मारपीट का वीडियो बना सबूत। 

उदयपुर,(ARlive news)। उदियापोल से सूरजपोल के बीच शहर की सबसे व्यस्त रोड पर चार दिन पहले सड़क पर बेहोश मिले युवक की हत्या उसी के साथियों ने मात्र 21500 रूपए की वसूली के लिए कर दी थी। साथियों ने युवक को धमकाने के लिए इतना पीटा कि उसने दम तोड़ दिया, क्रूरता इतनी थी कि जब दो साथी युवक के साथ मारपीट कर रहे थे, तो तीसरा वीडियो बना रहा था। हालां कि अब यही वीडियो इन साथियों की क्रूरता की कहानी कोर्ट में बयां करेगा।

एसपी कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया कि जवाहर नगर निवासी लक्की चैचानी पुत्र राजकुमार चैचानी की हत्या के आरोप में उसके साथियों वीणा नगर सेक्टर 6 हाल कुंभा नगर तीतरड़ी निवासी सुनिल माईदासानी उर्फ सन्नी पुत्र मोहन माईदासानी, खेरादीवाड़ा हाल रामद्वारा चौक धानमंडी निवासी मोहम्मद साहील हुसैन पुत्र मोहम्मद आरिफ हुसैन कुंजडा और कालका माता चौक खटीकवाड़ा निवासी लक्की गर्ग पुत्र देवी लाल गर्ग को गिरफ्तार किया है। मामले के खुलासे में थानाधिकारी आदर्श कुमार के नेतृत्व में हेडकांस्टेबल शरीफ खान, ओमवीर सिंह, शक्ति सिंह, कांस्टेबल ओमप्रकाश और उमेश की मुख्य भूमिका रही।

सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में अंतिम बार साथ दिखे

थानाधिकारी आदर्श कुमार ने बताया कि 14 फरवरी को लक्की चैचानी बेहोश हालात में सूरजपोल से उदियापोल के बीच सड़क पर मिला था। उसे जब हॉस्पिटल ले जाया गया, तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में पाया गया कि मौत सिर और ललाट पर आई गंभीर चोटों के कारण हुई है। मृतक की मां ने लक्की के साथियों पर पैसों को लेन-देन के चलते विवाद होने और उनके द्वारा हत्या करने की शंका जताई। पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो आरोपी युवक के साथ अंतिम बार देखे गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर पकड़ा। सख्ती से पूछताछ में जुर्म कबूल लिया और सन्नी का मोबाइल चेक किया तो उसमें बेहरमी से मारपीट करते हुए का वीडियो और साहिल के मोबाइल में एक ऑडियो मिला।

साथी पर थी चोरी की शंका

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि लोडिंग टेंपो, लारी लगाने सहित अन्य काम करते हैं। लक्की भी इनके साथ काम करता था। करीब 10 दिन पहले साहिल हुसैन के ऑटो से 21500 रूपए चोरी हो गए थे। साहिल को इसका शक लक्की पर था। इन्हीं रूपयों के चलते इनमें बहस और विवाद चल रहा था। इन रूपयों की वसूली के लिए तीनों आरोपी लक्की को बाइक पर बैठाकर जबरन जंगल सुनसान क्षेत्र की ओर ले गए। वहां बेल्ट से बेरहमी से उसके साथ मारपीट की और चाकू व पिस्टलनुमा खिलौना दिखाकर रूपए वसूलने का प्रयास किया। इसके बाद रात को ही उसे बाइक पर बैठा कर सूरजपोल-उदियापोल के बीच एक रेस्टोरेंट के बाहर छोड़ गए थे।

Tags: #udaipur#murder#surajpol

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .