उदयपुर,(ARlive news)। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवान राजसमन्द के नारायण लाल गुर्जर की अंतिम यात्रा में जन सैलाब उमड़ा। लोगों ने शहीद की पार्थिव देह पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
जन सैलाब में देश के लाल को खोने का दर्द और आतंकवादियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा दिखा।
इस दर्द और गुस्से को शब्दों में बयां करना मुश्किल है, इसलिए यहाँ अपने पाठकों के लिए कुछ तस्वीरें और वीडियो है।







