
कलेक्टर आनंदी ने बताया कि शाम 7 बजे गांधी ग्रांउड में म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद देश-विेदेश के कलाकारों की पूर्व तय प्रस्तुतियों के बजाए 45 मिनट की देश भक्ति गीतों या शोक व्यक्त करने वाली धुनों पर आधारित प्रस्तुतियां होंगी। प्रशासन ने पहले दिन इंटरनेशनल म्यूजिक फेस्टिल में होने वाली सभी प्रस्तुतियों को निरस्त कर दिया है। हालां कि शनिवार और रविवार को पूर्व तय कार्यक्रम के अनुरूप ही प्रस्तुतियां होंगी।

